जांजगीर-चांपा| नगर के संगीताचार्य एमबी रोकड़े की 11वीं पुण्यतिथि पर सोमवार 21 मई को संगीत यामिनी कार्यक्रम का आयोजन रोकड़े निवास हाईस्कूल मैदान के पास किया गया है। कार्यक्रम में खैरागढ़ के ईशान दुबे अपनी प्रस्तुति देंगे। तबला पर रोशन कश्यप खैरागढ़ एवं हारमोनियम पर अमित सूर्यवंशी संगत देंगे। बीआर यादव, बीपी शुक्ला, केआर कश्यप ने कार्यक्रम पेश करेंगे। तबलावादन जीतराम देवांगन एवं कन्हैया यादव करेंगे।