छग शिक्षक संघ के राजेंद्र बने अध्यक्ष
पामगढ़ | छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के ब्लॉक इकाई का गठन पिछले दिनों हुआ। जहां सर्वसम्मति से शासकीय महामाया हायर सेकंडरी स्कूल पामगढ़ के प्राचार्य राजेंद्र शुक्ला को पामगढ़ ब्लॉक का अध्यक्ष चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष बी लहरे को बनाए गए हैं। अश्वनी श्रीवास को सचिव, शत्रुहन शर्मा को सहसचिव, बलराम कोषाध्यक्ष, को बनाया गया है।
नगर में 5 कॉलेज, अकलतरा...
फिर भी बलौदा के छात्रों को अकलतरा जाकर पूरक परीक्षा का फार्म भरना पड़ता है एवं परीक्षा दिलाना पड़ता है। अकलतरा में शासकीय महाविद्यालय बस स्टैंड से 2 किमी दूर है जिससे बलौदा के छात्रों को परेशानी होती है। बलौदा में पूरक परीक्षा केंद्र बनाना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर आलिंद तिवारी, बलौदा नगर मंत्री रवि अंचल, हिमालय कर्ष, राहुल सिंह, योगेन्द्र आदित्य, रौनक केशरी, गिरजाशंकर, आकाश समेत अभाविप कार्यकर्ता शामिल थे।
पांच रोज तक 8 घंटे मेंटनेंस ...
चिह्नांकित एरिया में केबल काे ऊंचा करने का काम सुबह 10 से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। यानी करीब 7 घंटे बिजली बंद की जाएगी। केबल उठाने का काम भले ही मुख्य मार्ग में होगा, लेकिन मुख्य लाइन होने से आसपास के अंदरूनी इलाकों में भी बिजली सप्लाई बंद रहेगी। पामगढ़ रोड में काटी गई पेड़ों की टहनियां - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का रथ पामगढ़ राेड से भी गुजरेगा। इसलिए इन रास्तों में सड़क पर बाधा डालने वाले पेड़ों की टहनियां भी काटी जा रही है। इन मार्गों से होकर गुजरेगा विकास रथ, हाेगा मुख्यमंत्री का रोड शो भी - विकास यात्रा की संभावित रूट चार्ट के अनुसार 31 मई को मस्तूरी से होते हुए दोपहर 2.50 बजे मुलमुला पहुंचेगी। इसके बाद पामगढ़ जाएगी। सीएम यहां 3.30 से 4 बजे तक आमसभा लेंगे। फिर पकरिया होते हुए 4.45 बजे अकलतरा मोड आएंगे। इसके बाद तिलई होते हुए 6.10 बजे बनारी पहुंचेंगे। वहां से विकास यात्रा निकलकर शाम 6.40 बजे जिला मुख्यालय में प्रवेश करेगी। यहां 7.40 बजे तक मुख्यमंत्री का रोड शो होगा। 7.50 से 9 बजे तक जांजगीर में जनसभा को संबोधित करेंगे।