जांजगीर | कर्नाटक में येदियुुरप्पा के मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र देते ही जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित हो गए। कचहरी चौक में कांग्रेसियों ने पटाखे फोड़कर खुशियां मनाई। कचहरी चौक पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि कर्नाटक के घटनाक्रम से भाजपा का चाल, चेहरा और चरित्र उजागर हो गया है। कर्नाटक की जीत लोकतंत्र की जीत है, और आने वाले समय में विभिन्न बीजेपी शासित राज्यों में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। विधायक चुन्नीलाल साहू, जिपं उपाध्यक्ष अजीत साहू, प्रवक्ता रफीक सिद्धिकी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विवेक सिसोदिया ने 4 वर्षों से केन्द्र सरकार के द्वारा झूठ, फरेब, भष्टाचार, वादा खिलाफी का आरोप लगाया। इस दौरान प्रमुख रूप से महामंत्री आभाष बोस, प्रवक्ता शिशिर द्विवेदी, शरद तिवारी, बजरंग शर्मा, जिला युकां अध्यक्ष प्रिंस शर्मा व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थिति थे।
कर्नाटक में हुई लोकतंत्र की जीत: देवांगन
पैसा व ताकत पर घमंड करने वालों की हार. प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि इंजी. रवि पाण्डेय ने कहा कर्नाटक में शक्ति परीक्षण के पहले ही भाजपा मुख्यमंत्री यदुरप्पा के त्यागपत्र के संबंध में कहा कहा कि पैसा और ताकत पर घमंड करने वालों की हार है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा लोकतंत्र की मर्यादा गिराने की भरपूर कोशिश की गई, परंतु सत्य की जीत हुई, ड्रामेबाजी का पटाक्षेप हो गया है।
चांपा | जांजगीर-चांपा विधायक मोतीलाल देवांगन ने कर्नाटक विधानसभा में बहुमत साबित करने के पूर्व ही भाजपा के मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद कांग्रेस-जेडीएस की गठबंधन सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त होने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया है।