पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • ब्रेक इन सर्विस की परवाह नहीं ड्यूटी छोड़ हड़ताल पर गईं नर्स

ब्रेक इन सर्विस की परवाह नहीं ड्यूटी छोड़ हड़ताल पर गईं नर्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जांजगीर-चांपा

स्वास्थ्य अनिवार्य सेवा होने के कारण संचालक ने स्टॉफ नर्सों की हड़ताल को अवैध मानते हुए इसमें शामिल होने वालों को चेतावनी दी है कि उनकी ब्रेक इन सर्विस मानी जाएगी। इस चेतावनी के बाद भी जिले की सीनियर स्टॉफ नर्सें काम छोड़ हड़ताल पर चली गई हैं। वे रायपुर में धरना में शामिल हो रही हैं। उधर संचालक ने ऐसे हड़ताली नर्सों के नाम विभागीय अधिकारियों से मांगे हैं ताकि कार्रवाई की जा सके।

शुक्रवार से जिले के स्टाफ नर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रायपुर चली गई है। जिला अस्पताल में 22 स्टाफ नर्स हड़ताल में शामिल हैं। यहां एसएनसीयू के लिए भर्ती की गई 11 स्टाफ नर्स समेत एनएनएचएम की 4 और परीविक्षा अवधि की 4 स्टाफ नर्स की ड्यूटी लगाकर काम चला रहे हैं, लेकिन सौ बिस्तर वाले अस्पताल के लिए यह व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। जिला अस्पताल में भले ही व्यवस्था बना लेने का दावा किया जा रहा है, लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में हड़ताल से नियमित रूप से मरीजों की देखभाल, दवा देने और ग्लूकोज ड्रिप चढ़ाने का काम प्रभावित हो रहा है। परिचारिका संघ द्वारा छह सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पूरे प्रदेश में एक साथ किया जा रहा है। प्रदेशभर की करीब तीन हजार परिचारिकाएं शामिल हैं। संघ पिछले तीन साल से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रही है, लेकिन अब तक पूरी नहीं हुई है। अब मांगें पूरी नहीं हुई तो उन्होंने भूख हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।

रायपुर में हड़ताल में शामिल हुई जिले की नर्सें

इन मांगों को लेकर कर रहे हड़ताल

समान वेतन दी जाए। 46 सौ ग्रेड पे लागू किया जाए। ग्रेड-टू अधिकारी का दर्जा दिया जाए। नर्सिंग कैडर के वेतनमान वृद्धि भी की जाए। अलाउंस मेंट की जाए 3-4 इन्क्रीमेंट लागू करें। नर्सिंग ऑफिसर पदनाम के लिए आदेश जारी किया जाए। इन सभी मांगों को मनवाने के लिए जिले के स्टाफ नर्स हड़ताल पर रायपुर चली गई है।

अवकाश भी नहीं माना जाएगा

हड़ताल को देखते हुए नर्सों की छुट्टी पर बैन लगा दिया गया है। इसलिए बिना स्वीकृति के अनुपस्थित नर्सों को हड़ताल में शामिल माना जाएगा। स्वास्थ्य संचालनालय ने पत्र जारी किया है जिसमें लिखा है कि स्टाफ नर्स जन सामान्य की स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ीं हैं। यदि इनकी हड़ताल की वजह से किसी मरीज की मृत्यु होती है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...