जांजगीर के कवियों की कविताओं का प्रसारण आकाशवाणी से होगा कल
जांजगीर | कोटमीसोनार के क्रोकोडायल पार्क में जांजगीर के कवियों की कविताओं की रिकार्डिंग का प ्रसारण आकाशवाणी के ग्राम सभा कार्यक्रम में एफएम बैंड 302.3 में रविवार 20 मई रविवार को शाम 7 बजकर 20 मिनट में किया जाएगा। साहित्यकार व्यास सिंह गुमसुम ने बताया कि कवि दिनेश रोहित चतुर्वेदी, सुरेश पैगवार, श्रद्धा महंत एवं उमाकान्त टैगोर की कविताएं शामिल होंगी।