पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 12वीं में 926 को मिले 80% से अधिक अंक, रायपुर में दोबारा चेक होगी कापी

12वीं में 926 को मिले 80% से अधिक अंक, रायपुर में दोबारा चेक होगी कापी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जांजगीर-चांपा

बोर्ड की परीक्षाओं के बाद अप्रैल से जारी 10वीं, 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अंतिम चरण में है। माशिमं से मिली 12वी की 43 हजार 896 कॉपियों का मूल्यांकन बुधवार को पूरा हो चुका है। इसमें 926 परीक्षार्थियों को 80 प्रतिशत से अधिक अंक मिले हैं। इसमें हिंदी के छात्रों की संख्या सबसे ज्यादा थी। अब उनकी कॉपियों की दोबारा जांच राजधानी में होगी।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्र. 1 में बोर्ड कक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हुआ। माशिमं से मिली 1 लाख 27 हजार 966 कॉपियों जांच के लिए भेजी गई है। इसमें 10 वीं के 86 हजार 70 कॉपियों के जांच के लिए 380 और 12 वीं के 43 हजार 896 कॉपियों के जांच के लिए 33 मूल्यांकनकर्ता शिक्षकों की ड्यूटी लगाई थी। इसमें से 12 वीं के सभी कापियों की जांच पूरी हो चूकी हैं और और 10 वीं की लगभग 25 हजार 391 की जा रही है। 12 वीं के कॉपियों के मूल्यांकन में कुल 926 परीक्षार्थियों को 80 नंबर से अधिक अंक मिले हैं। इसमें सबसे अधिक हिंदी विशिष्ट के 500, विज्ञान के 129, भौतिक के 128, अंग्रेजी सामान्य के 84, सामाजिक विज्ञान के 48, अर्थशास्त्र के 22 और बुक कीपिंग के 15 परीक्षार्थी शामिल हैं, जिनके कॉपियों का दुबारा मूल्यांकन रायपुर में किया जाएगा। इसमें लिए 80 अंक से अधिक अंक मिले कॉपियों का अलग से बंडल बनाकर रायपुर मुख्यालय में भेजा गया है। वहीं 10वीं के शेष कापियों को 25 अप्रैल तक जांचने का लक्ष्य केन्द्राध्यक्ष ने रखा है।

इसलिए हो रही दाेबारा जांच

विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखकर माशिमं ने गड़बड़ी से बचने के लिए 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वालों की कॉपियों का पुनर्मूल्यांकन करा रही है। ऐसे में यह सुनिश्चित होगा कि होनहार विद्यार्थी ही मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज करा पाएंगे।

25 तक जांच पूरी कर लेंगे

मूल्यांकन केन्द्राध्यक्ष सीके राठौर ने बताया कि 12 वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी हो गई है। 10 वीं की शेष 25 हजार कॉपियां को जांचने का लक्ष्य 25 अप्रैल तक रखा गया है। 80 प्रतिशत से अधिक अंक वाली 926 उत्तर पुस्तिकाओं का तीन लॉट में अगल बंडल बनाकर माशिमं को भेज दिया गया है। जहां इनका पुनर्मूल्यांकन होना है।

खबरें और भी हैं...