राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होंगे जिले के कांग्रेसी
राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होंगे जिले के कांग्रेसी
जांजगीर | अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी 17 व 18 मई को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेगें। प्रवक्ता रफीक सिद्धिकी ने बताया कि वे 17 मई को सुबह 10 बजे रायपुर के बुढ़ातालाब के पास स्थित इंडोर स्टेडियम में त्रि-स्तरीय पंचायत व नगरीय निकाय कांग्रेस पक्ष के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन, दोपहर 3 बजे कोटमी पेण्ड्रा में किसान एवं आदिवासी सम्मेलन में शामिल होंगे। 18 की सुबह 9 बजे 6 विधानसभा क्षेत्रों की बूथ कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों से बिलासपुर सीपत रोड स्थित बहतराई स्टेडियम में मुलाकात करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने वोटर कार्ड के साथ शामिल होने अपील की है।