पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • बाजार के लिए 84 लाख में टेंडर पर 47 लाख में दिया वर्क ऑर्डर

बाजार के लिए 84 लाख में टेंडर पर 47 लाख में दिया वर्क ऑर्डर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अकलतरा के गाड़ा बाजार के टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी

प्रारंभिक सुनवाई में हाईकोर्ट ने लगाई रोक

अकलतरा पालिका से छह हफ्ते में मांगा जवाब।

भास्कर न्यूज | बिलासपुर-जांजगीर

अकलतरा के गाड़ा बाजार का टेंडर 84 लाख में मंजूर किया गया, लेकिन वर्क ऑर्डर 47 लाख में दिया गया। इसके खिलाफ लगाई गई याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने टेंडर प्रक्रिया पर रोक लगा दी है।

अकलतरा के गाड़ा बाजार के लिए नगर पालिका ने टेंडर जारी करते हुए प्रक्रिया शुरू की थी। नीलामी में अविनाश टंडन ने 62 लाख की बोली लगाई, वहीं, बैस ट्रेडर्स ने 84 लाख की बोली लगाई। नगर पालिका ने बोली अधिक आने के कारण बैस ट्रेडर्स के पक्ष में नीलामी की प्रक्रिया पूरी की गई, लेकिन नियमों की अनदेखी करते हुए सिर्फ 47 लाख में वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया। इस पर टंडन ने अधिवक्ता सुशोभित सिंह के जरिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई है।

मामले पर जस्टिस प्रशांत मिश्रा और जस्टिस आरपी शर्मा की बेंच में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने टेंडर प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए संबंधित पक्षकारों को नोटिस जारी किया है। जवाब प्रस्तुत करने के लिए 6 सप्ताह का समय दिया गया है।

खबरें और भी हैं...