पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • पंद्रह साल से अधिक काम कर चुके सचिवों का ग्रेड पे डेढ़ से दो गुना बढ़ा

पंद्रह साल से अधिक काम कर चुके सचिवों का ग्रेड पे डेढ़ से दो गुना बढ़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासकीय सेवकों की तरह महंगाई भत्ता भी

भास्कर न्यूज | जांजगीर-चांपा

पंद्रह साल से अधिक तक पंचायतों में सेवा कर चुके पंचायत सचिवों के लिए सरकार ने खजाना खोल दिया है। अब उनका ग्रेड पे भी बढ़ा दिया है तथा महंगाई भत्ता भी सरकारी कर्मचारियों की तरह दिया जाएगा। इसके अलावा प्रतिवर्ष जुलाई में उनकी 3 प्रतिशत की दर से वेतनवृद्धि भी होगी। वित्त विभाग द्वारा 14 मार्च को इसकी स्वीकृति दी गई। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल से मानी जाएगी।

पंचायत सचिवों द्वारा लगातार वेतनवृद्धि की मांग की जा रही थी, कई बार हड़ताल, धरना प्रदर्शन भी किया गया। लेकिन उनकी बात अब जाकर सरकार ने मान ली है। चुनावी वर्ष में सरकार ने उनकी मांग मान ली है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग छग शासन के उप सचिव तारण प्रकाश सिन्हा ने 15 मई को आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के अनुसार 15 वर्ष से अधिक सेवा कर चुके पंचायत सचिवों का ग्रेड पे 5200-20200+2400 सौ निर्धारित किया गया है। इसके अलावा शासकीय सेवकों की तरह महंगाई भत्ता जाएगा तथा प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को 3% की दर से वार्षिक वेतनवृद्धि भी की जाएगी। इससे पहले सीनियर पंचायत सचिवों को 3500-10000+ 12 सौ ग्रेड पे था।

हर साल पंचायत सचिवों का वेतन 3% की दर से बढ़ेगा

15 वर्ष से कम वालों को मिलेगा यह

सरकार ने 15 साल से कम सेवा वालों के लिए 3500-1000+1100 ग्रेड पे निर्धारित किया है। उन्हें स्वीकृत विशेष भत्ता दिया जाएगा। यह प्रतिबंध भी लगाया गया है कि अंशदायी पेंशन, महंगाई भत्ता, वार्षिक वेतनवृद्धि आदि की गणना के लिए वेतन का भाग नहीं माना जाएगा।

पंचायत सचिवों के वेतन वृद्धि के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। 1 अप्रैल से लागू माना जाएगा। इसके लिए वित्त विभाग ने सहमति दे दी है। \\\'\\\' तारणप्रकाश सिन्हा, उप सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग छग शासन

खबरें और भी हैं...