पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • एनएच के रास्ते में रखी मिट्टी, बोर्ड भी नहीं लगाया, दो युवक टकराए जूझ रहे मौत से

एनएच के रास्ते में रखी मिट्टी, बोर्ड भी नहीं लगाया, दो युवक टकराए जूझ रहे मौत से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य कर रही ठेका कंपनी अग्रवाल इंफ्राटेक द्वारा मुख्य शाखा नहर के पास शासकीय गोदाम के सामने तरौद की ओर जाने वाले मार्ग में मिट्टी का ढेर लगाकर रास्ता को रोक दिया गया है। यहां पर रोड परिवर्तित करने का सूचना बोर्ड भी नहीं लगा है। 15 मई की रात्रि 9 बजे जांजगीर से बाइक मे लौट रहे नगर के प्रशांत सोनी पिता मोहन सोनी व हेमंत कुमार ठाकुर मिट्टी के इसी टीला नुमा ढेर में टकरा गए। प्रशांत सोनी के सिर में और हेमंत के छाती में चोट आई है। दोनों का इलाज अपोलो में किया जा रहा है। एनएच मे पड़ें दोनो युवकों के घायल होने की सूचना रास्ते से गुजर रहे लोगों ने संजीवनी 108 को दी। संजीवनी के टेक्नीशियन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया पर स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दोनों युवकों को सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। सिम्स मे भी सुधार नहीं होने पर दोनों युवकों को अपोलो अस्पताल मे इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। 12 मई को तरौद का युवक मार्ग मे दुर्घटना का शिकार होने पर गंभीर स्थिति में इलाज हेतु जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया था। 13 को जांजगीर से भिलौनी पामगढ़ की ओर जा रहे बाइक सवार कौशल दास, रूपदास एवं 5 साल की बालिका चांदनी मुरूम के ढेर मे टकराने से दुर्घटना का शिकार हो गए थे।

एनएच पर बनाया गया स्पीड ब्रेकर इसमें टकराने से हाे रही दुर्घटना

खबरें और भी हैं...