महासमुंद, भिलाई के जुआरी केरा में जुआ खेलते पकड़ाए
16 जुआरियों से Rs.33 हजार 4 बाइक,12 मोबाइल जब्त
भास्कर न्यूज | जांजगीर-नवागढ़
केरा में महानदी के किनारे जुआ खेल रहे 16 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा है। इन जुआरियों में महासमुंद और भिलाई शहर के भी लोग शामिल हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार की शाम रेड कार्रवाई की है।
क्राइम ब्रांच प्रभारी टीआई विजय चौधरी के अनुसार केरा के महानदी तट पर बड़े पैमाने पर जुआ होने और यहां राज्य के अन्य जिलों से भी बड़े जुआरियों के आने की सूचना लगातार पिछले चार- पांच दिनों से मिल रही थी। सूचना की पुष्टि होने पर बुधवार की शाम को क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर दबिश दी। महानदी के तट पर खुले में जुआ हो रहा था। वहां पर जुआरियों की बाइक रखी थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने जुआरियों को पकड़ा। जुआरियों के पास से 33 हजार रुपए नकद और चार मोबाइल तथा 12 बाइक जब्त की गई है। ये हैं पकड़े गए जुआरी हरप्रीत सिंह पिथौरा महासमुंद, शत्रुहन लाल पिथाैरा महासमुंद, प्रहलाद मनहर केरा, रंजीत सारथी केरा, संतोष कोसले केरा, नवल सिंह कोड़ाभाठ, बुधेश्वर सारथी शिवरीनारायण, केशव साहू भिलाई, संतोष यादव भिलाई, राजू उर्फ अमित सिंह भिलाई, भुवन लाल बिलाईगढ़, आरतीलाल तरौद, गणेश राम हसौद, जगदेव कश्यप हसौद, रामेश्वर बरभांठा, परसराम बरभांठा शामिल है।