पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • स्वास्थ्य सुरक्षा कार्यक्रमों में लोगों को शामिल करें: कलेक्टर बंसेाड़

स्वास्थ्य सुरक्षा कार्यक्रमों में लोगों को शामिल करें: कलेक्टर बंसेाड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जांजगीर-चांपा

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा मातृत्व एवं शिशु सरवाइवल कार्यक्रम के तहत प्रगति की समीक्षा एवं आपसी समन्वय के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्टर नीरज कुमार बनसोड़ ने कहा कि सरकार द्वारा शिशु मृत्यु दर और मातृ मृत्यु दर को कम करने के लिए अनेक कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए स्थानीय स्तर पर विश्लेषण की आवश्यकता है। किए गए प्रयासों की नियमित समीक्षा महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य सुरक्षा कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आमजनों की भागीदारी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा क स्वास्थ्य विभाग का मैदानी अमला लोगों के संपर्क में रहे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजीत वसंत ने कहा कि शिशु मृत्यु दर और मातृ मृत्यु दर को कम करने के लिए विशेष प्रयास की आवश्यकता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ व्ही जयप्रकाश ने भी संबोधित किया। संचालन डीपीएम गिरीश कुर्रे ने किया।

संबोधित करते कलेक्टर बनसोड़

खबरें और भी हैं...