27 सितंबर को किया जाएगा अंतिम मतदाता सूची जारी
जांजगीर-चांपा | विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण व प्रचार सामग्री की तैयारी, बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन एवं मतदान केन्द्रों का युक्तीयुक्तकरण तथा भवनों का सत्यापन का कार्य 20 जुलाई तक किया जाएगा। मतदाता सूची का एकीकरण एवं प्रारंभिक प्रकाशन की तैयारी के लिए 21 से 30 जुलाई तक की तिथि निर्धारित है। एकीकृत मतदाता सूचियों का प्रकाशन 31 जुलाई तक और 31 जुलाई से 21 अगस्त तक दावा-आपत्ति स्वीकार किया जाएगा। दावा-आपत्तियों का निराकरण 20 सितम्बर तक किया जाएगा। डाटाबेस में अपडेशन एवं पूरक सूची की तैयारी एवं मुद्रण 26 सितम्बर तक होगा। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 27 सितम्बर को किया जाएगा।