पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • चार हजार में मात्र एक हजार को कनेक्शन दिया, अब कह रहे सप्लाई के लिए पानी नहीं

चार हजार में मात्र एक हजार को कनेक्शन दिया, अब कह रहे सप्लाई के लिए पानी नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शांतिनगर में लगा भागीरथी नल जल कनेक्शन का पंप

6 वार्डों के लोगों को नहीं मिला लाभ, पालिका में नहीं रिकॉर्ड

भागीरथी नलजल योजना के तहत सात वार्डों के गरीब लोगों के घरों में कनेक्शन दिया जाना था। लेकिन केवल एक वार्ड में ही अभी मात्र 90 घरों में कनेक्शन चालू है, बाकी छह वार्डों के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। चूंकि पालिका के अधिकारियों ने आवेदन ही लेना बंद कर दिया है, इसलिए लोग अब आवेदन देने ही नहीं आ रहे हैं। नगर पालिका के पास भी इसका रिकॉर्ड नहीं है।

भागीरथी जल योजना के लाभ लेने वालों के साथ भेदभााव।

भास्कर न्यूज | जांजगीर-चांपा

नगर के लोगों को पानी उपलब्ध कराने में दोहरी नीति अपनाई जा रही है। भागीरथी योजना में 4 हजार 273 घरों में कनेक्शन देना था पर 1000 लोगों को कनेक्शन देने के बाद उसे बंद कर दिया गया है, इसके पीछे यह तर्क दिया जा रहा है कि शहर में पानी की किल्लत है जबकि सामान्य लोगों को 3000 रुपए शुल्क लेकर आसानी से कनेक्शन दिया जा रहा है।

करीब नौ साल पहले वर्ष 2009-10 में शहर में भागीरथी नल जल योजना शुरू की गई थी। इसमें गरीब परिवारों को मुफ्त में नल कनेक्शन देना था। सरकार ने इस योजना में शहर में 4 हजार 273 घरों में नल कनेक्शन देने का लक्ष्य दिया था लेकिन 25 प्रतिशत घरों में कनेक्शन देने के बाद 2011 में जल आवर्धन योजना के फेल होने से करीब 1 हजार घरों में कनेक्शन बांटने के बाद ही यह योजना बंद हो गई। तब से योजना के तहत कनेक्शन देने के लिए पालिका के अधिकारियों ने आवेदन लेना बंद कर दिया। स्थिति यह है कि शहर में 25 वार्ड में से केवल वार्ड क्रमांक 25 शांति नगर मोहल्ले में ही करीब 90 घरों मेंं इस योजना के तहत पानी दिया जा रहा है। जबकि घरेलू कनेक्शन शहर में 1 हजार 259 हैं जिससे पालिका हर महीने 180 रुपए प्रति कनेक्शन के हिसाब से जलकर ले रही है। गरीब परिवारों को दूर जाकर हैडपंपों से पानी लाना पड़ रहा है। शहर में गरीब परिवारों को मुफ्त में नल कनेक्शन नहीं मिल रहा। शहर में पानी की समस्या बताकर भागीरथी नल-जल योजना में लंबे समय से आवेदन ही नहीं लिए जा रहे। पालिका द्वारा अभी गरीब हो या अमीर सभी को घरेलू नल कलेक्शन ही दे रही है। इसके लिए 3000 रुपए शुल्क लिया जा रहा है।

नल कलेक्शन के लिए अब पांच हजार देने पड़ेंगे

नपा के अधिकारियों के अनुसार अभी घरेलू नल कनेक्शन लेने के लिए 3000 रुपए शुल्क जमा कराया जा रहा है। चालू वित्तीय वर्ष का मकान टैक्स भी आवेदन के साथ लिया जाता है। इसके अलावा बिछाई गई पाइप लाइन से घर के अंदर तक पाइप स्वयं को लगाना पड़ता है। इस तरह करीब पांच हजार रुपए खर्च करने पड़ते हैं। जबकि भागीरथी में बीपीएल कार्ड धारी को नया कनेक्शन मुफ्त में मिलना था। घर तक कनेक्शन खींचने के लिए ढाई हजार रुपए सरकार दे रही थी।

Rs.1 करोड़ 28 लाख से बिछाई गई पाइप लाइन, 7 वार्डों में देना था कनेक्शन

शहर में भागीरथी योजना के लिए सभी वार्डों में पाइप लाइन बिछाना था। इसके लिए सरकार ने करीब 1 करोड़ 28 लाख रुपए की मंजूरी भी दी गई थी। शहर के वार्ड नं 18, 19, 21,22, 23, 24, 25 समेत वार्डों में पाइप लाइन बिछाया गया था। शहर में पानी की समस्या आज भी बनी हुई है। ज्यादातर स्लम एरिया में पानी की अधिक किल्लत गर्मी के दौरान होती है। इन वार्डों में रहने वाले लोगों के सामने सार्वजनिक हैंडपंप और टैंकर के सहारे ही गर्मी में पानी मिलने की व्यवस्था रहती है। बीपीएल परिवार के घर-घर तक पानी पहुंचे।

भागीरथी योजना में जल आवर्धन योजना से पानी सप्लाई होनी थी। लेकिन जल आवर्धन योजना सफल नहीं हुई। पानी की समस्या को देखते हुए उसी समय से भागीरथी योजना में आवेदन नहीं लिए जा रहे हैं। पानी के लिए घरों में घरेलू नल कनेक्शन दे हैं। निर्धारित शुल्क पालिका में जमा कराकर कोई भी नल कनेक्शन ले सकते हैं। \\\'\\\' नारायण आदित्य, उप अभियंता/जल विभाग नपा जांजगीर-नैला

खबरें और भी हैं...