मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना: आवेदन 25 को
जांजगीर-चांपा | मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत डभरा के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बेसिक ऑटोमोटिव रिपेयर व्यवसाय में प्रशिक्षण के लिए प्रवेश हेतु 25 मई को आवेदन जमा कर सकते है। इसके लिए पांचवी पास उम्मीदवार पात्र होंगे। निर्धारित तिथि को कार्यालयीन समय में आवेदक स्वयं उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए संबंधित संस्थान से संपर्क किया जा सकता है।