पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • बम्हनीडीह में स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाएंगे आज से

बम्हनीडीह में स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाएंगे आज से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जांजगीर-चांपा | राष्ट्रीय एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजनांतर्गत छूटे हुए परिवारों का स्मार्ट कार्ड बनाया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार जिन हितग्राहियों के द्वारा 15 नवंबर 2017 तक स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए आवेदन जमा किया गया है, उनका स्मार्ट कार्ड शिविर लगाकर बनाया जा रहा है। बम्हनीडीह विकासखंड में 19 मई शनिवार से स्मार्ट कार्ड बनाने का कार्य प्रांरभ होगा। ग्राम हथनेवरा व सोंठी के ग्रामीणों का स्मार्ट कार्ड पंचायत भवन हथनेवरा में एवं पिपरदा व भवरमाल का कार्ड पिपरदा ग्राम पंचायत भवन में तथा अफरीद, मुड़पार व पचोरी का स्मार्ट कार्ड ग्राम पंचायत भवन अफरीद में बनाया जाएगा। सरवानी व परसापाली का स्मार्ट कार्ड ग्राम पंचायत भवन सरवानी में एवं झर्रा व मोहगांव का स्मार्ट कार्ड झर्रा व रोहदा, भवरेली का कार्डरोहदा मे बनाया जाएगा। स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए पंजीयन शुल्क 30 रूपये निर्धारित किया गया है। पात्र हितग्राहियों की सूची ग्राम पंचायत सचिव एवं एएनएम के पास उपलब्ध कराया गया है।

परेशानी हो तो टॉल फ्री नंबर 104 पर करें फोन

अधिक जानकारी के लिए आरएसबीवाई-एमएसबीवाई के टोल फ्री नं. 104 में संपर्क किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि स्मार्ट कार्ड के माध्यम से शासकीय अथवा पंजीकृत निजी चिकित्सालय में 50 हजार रूपये तक का मुफ्त उपचार करवाया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...