पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • स्मार्ट फोन के लिए नहीं पहुंचा फार्म कॉलेजों में सोमवार को लेंगे आवेदन

स्मार्ट फोन के लिए नहीं पहुंचा फार्म कॉलेजों में सोमवार को लेंगे आवेदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जांजगीर-चांपा

संचार क्रांति योजना (स्काई) के जरिए जिले के 32 कॉलेज के 23 हजार 383 विद्यार्थियों को मुफ्त में स्मार्टफोन देना है। शुक्रवार 18 मई से कॉलेजों में फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू होने तिथि निर्धारित की गई थी लेकिन कॉलेजों में फार्म नहीं पहुंचने के कारण प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। अब शनिवार को थर्ड सटरडे इसके बाद रविवार की छुट्‌टी पड़ने के कारण सोमवार से फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।

स्मार्ट फोन को लेकर कई कॉलेजों ने हड़बड़ी में छात्र-छात्राओं ने फार्म भरा लिए। शुरूआत में योजना के लिए कॉलेजों को एक नमूना प्रोफार्मा ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया था। कई कॉलेजों ने नमूना प्रोफार्मा को ही फार्म समझ कर हड़बड़ी में छात्रों से फार्म भरवा लिए। इस बीच सरकार ने स्मार्टफोन देने 10 मई को गाइडलाइन जारी की। इसके मुताबिक 18 मई से फार्म भरा जाना था, जिससे कॉलेज प्रबंधन को यह बात समझ में आई तो अब भरे गए सभी फार्म रिजेक्ट करना पड़ रहा है। इस बात को लेकर अब छात्रों में नाराजगी है। अब भरे गए फार्म भी रिजेक्ट हो गए हैं, जिस पर छात्र-छात्राओं से औसतन 20 रुपए खर्च किया था। टीसीएल कॉलेज जांजगीर में इसी तरह करीब दो हजार फार्म भरा लिया गया था। अब पुराने फार्म के साथ संलग्न किए दस्तावेजों को वापस किया जा रहा है ताकि नए फार्म के साथ इसे छात्र जमा कर सके। प्राचार्यों ने बताया कि स्काई योजना के तहत शासन द्वारा निर्धारित फार्म में छात्रों से आवेदन कराना है। जिन विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन मिलेगा, उनके नाम कॉलेज के नोटिस बोर्ड में चस्पा करना था और छात्रों को फार्म वितरण करना था। फार्म और छात्रों के नाम वाली सूची नहीं मिल पाई। शुक्रवार को कॉलेजों में फार्म लेने पहुंचे विद्यार्थियों को वापस लौटना पड़ा। चिप्स के सुनील साहू ने बताया कि फार्म रायपुर से आएंगे, शुक्रवार को शाम तक फार्म आने की उम्मीद थी, लेकिन वह फार्म ही नहीं आया।

एक नजर में जानिए कब क्या होगा

25 मई तक ड्राफ्ट सूची के हिसाब से पात्र स्टूडेंट आवेदन पत्र भरेंगे।

19 से 28 मई तक भरे आवेदन पत्र के रिकार्ड को स्काई पोर्टल में अपलोड किया जाएगा।

18 से 20 मई तक ड्राफ्ट सूची में दावा आपत्ति कर सकते हैं।

21 से 23 मई तक नए हितग्राहियों के नाम का ग्रामसभा, संबंधित विभाग अनुमोदन करेगा।

24 से 26 मई तक नए हितग्राही आवेदन पत्र भरेंगे।

29 मई से 3 जून तक नए स्टूडेंट के भरे हुए आवेदन पत्र का रिकार्ड पोर्टल में अपलोड होगा।

31 मई से 2 जून तक अस्वीकृत स्टूडेंट के नाम एवं कारण को भी पोर्टल में अपलोड होगा।

3 जून को पात्र स्टूडेंट्स की अंतिम सूची जारी होगी।

हमनें नहीं भराया था पहले से फार्म

18 मई से स्काई योजना के लिए प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी मिली थी। हमनें तैयारी भी कर ली थी लेकिन फार्म आज उपलब्ध नहीं हो पाया। अब सोमवार से ही प्रक्रिया शुरू हो पाएगी। 25 मई तक फार्म जमा लेकर ऑनलाइन भी किया जाएगा। हमने पहले ही जानकारी ली थी इसलिए कॉलेज में किसी छात्रा से पहले फार्म नहीं भराया है।\\\'\\\' दिलीप शुक्ला, प्राचार्य, शासकीय जाज्वल्यदेव कन्या महाविद्यालय जांजगीर

स्मार्ट फोन के लिए पुराने फार्म किए जा रहे रिजेक्ट

स्मार्टफोन के लिए जो फार्म पहले छात्र-छात्राओं ने जमा किए थे, वे मान्य नहीं है। शासन द्वारा तय प्रपत्र में ही दोबारा आवेदन लिया जाएगा। 18 से शुरूआत होनी थी पर फार्म ही नहीं मिले। छात्रों की सहुलियत को देखते हुए जारी प्रोफार्मा के आधार पर ही फार्म जमा लिए थे। छात्रों को आर्थिक नुकसान न हो इसके लिए फार्म के साथ दस्तावेज वापस किए जा रहे हैं।’’ डॉ. केपी कुर्रे, प्रभारी प्राचार्य, टीसीएल कॉलेज जांजगीर

मिलेगा 2 जीबी रैम वाला स्मार्ट फोन

जिले के 11 शासकीय व 5 प्राइवेट कुल 16 कालेज के सभी नियमित स्टूडेंट्स को 2 जीबी रैम वाले स्मार्टफोन मिलेगा। आयुक्त, उच्च शिक्षा संचालनालय ने राज्य शासन की महत्वाकांक्षी छत्तीसगढ़ संचार क्रांति योजना के अंतर्गत कालेज के सभी नियमित स्टूडेंट को मोबाइल वितरण के संबंध में लीड कालेज को पत्र भेजा है।

खबरें और भी हैं...