पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

योजना का लाभ दिलाने में श्रमिकों की मदद करें: एंटी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैठक लेते अध्यक्ष एंटी व सदस्य मिश्र

कर्मकार कल्याण मण्डल के अध्यक्ष एवं सदस्य ने ली बैठक

भास्कर न्यूज | जांजगीर-चांपा

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अध्यक्ष मोहन एन्टी एवं संचालक मण्डल के सदस्य योगेश दत्त मिश्र जांजगीर आये थे। उन्होंने श्रम कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक लेकर श्रम विभाग के योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने श्रमिकांे के पंजीयन के लिए जोर देते हुए पंजीकृत श्रमिकों को श्रम विभाग की योजना का लाभ दिलाने के लिए विशेष प्रयास करने एवं प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। बैठक के पश्चात जिले के विभिन्न विकासखण्डों के श्रम मित्रों से भी उन्होंने मुलाकात की। उन्होंने श्रम मित्रों से कहा कि पात्र हितग्राही श्रमिकों को केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण और उनको सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए अनेक योजनाएं प्रारंभ की है, जिनका मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना होगा। बैठक में जिला श्रम पदाधिकारी वीके पटेल, औद्योगिक सुरक्षा के सहायक संचालक आशुतोष पाण्डेय, श्रम विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...