छात्र वर्चुअल साइंस पोर्टल से कर सकेंगे साइंटिस्टों से चर्चा
जांजगीर | छात्र-छात्राएं अब साइंटिफिक आइडिया को डीआरडीओ, इसरो और सीएसआईआर के साइंटिस्ट से साझा कर सकेंगे। हाल ही में राष्ट्रीय विज्ञान और संचार प्रौद्योगिकी परिषद, विज्ञान भारती और सीएसआईआर ने मिलकर वर्चुअल साइंस पोर्टल तैयार किया है। इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को अपने विचार साझा करने का अवसर मिलेगा। इसका फायदा यह होगा कि उनमें वैज्ञानिक सोच और विचारों को बढ़ावा मिलेगा। टीचर्स का मानना है कि छात्र पोर्टल से वे फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी जैसे विषयों पर अपनी अच्छी पकड़ बना पाएंगे।