पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हफ्तेभर मंे सिग्नल जंप के सौ मामले, 40 को भेजा नोटिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जांजगीर-चांपा

जिले के लोगाें को या तो ट्रैफिक सेंस का अभाव है या जानते हुए भी हमारा क्या होगा यह सोचकर रेड सिग्नल के बाद भी जंप कर जाते हैं। ऐसे लोगों को सुधारने पुलिस ने ई चालान शुरू कर दिया है। पिछले सप्ताह भर में सिग्नल जंप करने के एक सौ मामले सामने आए हैं। इनमें से वाहन चालकों के पता निकालने के बाद 40 लोगों के घरों के पते पर ई चालान की कॉपी भेजी गई है। जिसमें से 24 लोगों ने चालान जमा किया है।

जिला मुख्यालय के नेताजी चाक और कचहरी चौक में ऑटो ट्रैफिक सिग्नल लगाया गया है। इसके अलावा यहां पर यातायात शाखा के जवान भी रहते हैं जो लोगों को सिग्नल के बदलने के साथ ही रूकने और जाने के लिए मेनुअली संकेत करते हैंं। किंतु कुछ लोग इस नियम का पालन ही नहीं करना चाहते और सिग्नल जंप कर आगे बढ़ जाते हैं। ऐसे लोगों को मौके पर तैनात जवान रोकते नहीं हैं पर उनके वाहनों के नंबर नोट कर लेते हैं। एसपी श्रीमतीनीतू कमल के निर्देश पर शुक्रवार 11 मई से जंप करने वालों के नंबर नोट किए जा रहे हैं। इस एक सप्ताह में ही सौ लोगांे को दोनों स्थानों पर सिग्नल जंप करते हुए पकड़ा गया है।

कार्रवाई

नियम तोड़ने वालों को पटाना होगा जुर्माना या फिर कोर्ट से छुड़ाना पड़ेगा वाहन, नोटिस मिलने पर 24 लोग पहुंचे ट्रैफिक विभाग

पकड़ने पर करते हैं मान मनौवल की कोशिश इसलिए बेहतर है यह उपाय

ऐसे जांच कर भेजते हैं नोटिस

चालक सिग्नल जंप करता है, उसकी गाड़ी का नंबर यातायात के जवान नोट कर लेते हैं, उस नंबर को वाहन ट्रेस करने वाले एप में डालने पर पुलिस को वाहन मालिक का नाम और घर का पता मिल जाता है, फिर भी वेरिफिकेशन के लिए जिला परिवहन अधिकारी से नंबर के आधार पर वाहन मालिक की जानकारी लेकर संबंधित के पते पर नोटिस भेज दी जाती है।

शुल्क पटाएं या कोर्ट से छ़ुड़ाएंगे

यातायात शाखा द्वारा भेजी गई नेाटिस में पूरी जानकारी रहती है उसने कब, कितने समय और किस जगह पर सिग्नल जंप किया है। इसके बदले में दो ऑप्शन दिया जाता है या तो समंस शुल्क जम करे या फिर पुलिस वाहन को जब्त कर कोर्ट में पेश करेगी।

रोज दर्ज रही जानकारी: मरकाम

यातायात को व्यवस्थित करने के लिए लोगों काे जागरूक किया जाता है, कचहरी और नेताजी चौक में ऑटो सिग्नल लगाए गए हैं। इसके बाद भी लोग जंप कर जाते हैं, ऐसे लोगों के घरोंं में ई चालान भेजा जा रहा है। 100 लोग सप्ताह भर में पकड़े गए हैं, इन्हें घरों में नोटिस भेज रहे हैं। केपी मरकाम, टीआई यातायात शाखा

खबरें और भी हैं...