पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • 31 को पामगढ़ में सभा लेने के बाद जांजगीर जाएंगे सीएम विकास रथ कहीं फंस न जाए इसलिए गड्ढों की मरम्मत

31 को पामगढ़ में सभा लेने के बाद जांजगीर जाएंगे सीएम विकास रथ कहीं फंस न जाए इसलिए गड्ढों की मरम्मत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मरम्मत मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर गढ्ढो की मरम्मत करने नींद से जागे अधिकारी

अकलतरा | विकास यात्रा लेकर डॉ. मुख्यमंत्री 31 मई को जिले में आने वाले हैं। विकास यात्रा नगर के मिनीमाता (जांजगीर मोड़ चौक) चौक से लेकर ग्राम तरौद से होकर गुजरेगी। इसको लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग में सालों से बने जानलेवा गड्‌ढों को भरने अचानक अधिकारी नींद से जागे हैं। आनन फानन में एनएच के अधिकारी गड्ढ़ों में डामर भरकर मरम्मत कराने में जुटे हैं। एनएच पर हाईवे रेस्टोरेंट के सामने कई साल से जानलेवा गड्ढा हो गया है जिससे कई बार वाहन सवार दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। ज्ञापन देने के बाद भी इन गड्‌ढों को नहीं भरा गया था। तरौद चौक में भी बीच सड़क में गड्‌ढा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह विकास यात्रा में 31 मई को पामगढ़ में सभा के पश्चात बनाहिल, तरौद, मिनी माता चौक होते हुए जांजगीर जाएंगे। सीएम के आने के बहाने ही सही, सालों से बदहाल सड़क में मरम्मत एवं गड्‌ढों को भरने से आम जनता को सुविधा मिलेगी।

खबरें और भी हैं...