बलौदा | नगर समेत आसपास क्षेत्र में बिजली कटौती से लोग परेशान है। दिन में हर दस मिनट में बिजली बंद हो रही है जिससे लोगों में आक्रोश है। जल्द ही बिजली व्यवस्था नहीं सुधरने पर लोग उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
बलौदा नगर व आसपास के ग्रामीण रोज होने वाली बिजली की आंख मिचौली से परेशान हो चुके हैं। एक ओर जहां भीषण गर्मी पड़ रही है तो दूसरी तरफ बिजली नहीं होने से लोग कूलर-पंखा होते हुए भी इस्तेमाल नहीं कर पा रहे। बिजली नहीं होने से लोगों को सुबह पीने का पानी नहीं मिल रहा। फोटोकापी, आटा पिसवाने, आधार कार्ड आदि से संबंधित सभी कार्य प्रभावित होने से लोगों को काफी असुविधा हो रही है। बिजली की आंख मिचौली दिन के साथ साथ रात्रि में भी चलती है| जिससे दिन भर के थके हारे लोग चैन की नींद भी नहीं ले पाते।
रटारटाया जवाब मिलता है कर्मचारियों से - बलौदा डीसी में बिजली से पूछताछ करने पर एक ही रटारटाया जवाब होता है कि लाइन अकलतरा से बंद है। जेई आशीष बरेठ मुख्यालय में नहीं रहकर जांजगीर से आना-जाना करते हैं। उनके आने-जाने का भी कोई समय सीमा नहीं है। कभी 12 बजे तो कभी 2 बजे कार्यालय आकर 4 बजे वापस चले जाते हैं। इससे लोगो में काफी आक्रोश है।