बीएड के लिए ऑन लाइन आवेदन 12 से, प्रदेश के तीन कॉलेजों में 200 सीटें खाली
जांजगीर-चांपा| बीए-बीएड व बीएससी-बीएड के चार वर्षीय कोर्स में दाखिले के लिए इस बार छात्रों को प्रवेश परीक्षा से होकर गुजरना होगा। इन कोर्स में दाखिले के लिए मेरिट का सिस्टम खत्म हो गया है। व्यापमं से इसकी प्रवेश परीक्षा होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 12 जून तक भरे जाएंगे। राज्य में यह कोर्स तीन कॉलेजों में संचालित है, यहां इसकी 200 सीटें हैं। 4 वर्षीय कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा एक जुलाई को व्यापमं से आयोजित की जाएगी। राज्य में बीएड का दो वर्षीय कोर्स कुछ साल पुराना है। अलग-अलग विवि से संबद्ध करीब 143 कॉलेजों में दो वर्षीय पाठ्यक्रम है।