पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • पामगढ़ में सिंचाई, जांजगीर में रेशम और उद्योग की थीम पर बनेगा सीएम का मंच

पामगढ़ में सिंचाई, जांजगीर में रेशम और उद्योग की थीम पर बनेगा सीएम का मंच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जांजगीर-चांपा

मुख्यमंत्री चार दिनों के अंदर दो बार जिले के दौरे पर अगले सप्ताह आएंगे। तीन स्थानों पर उनकी सभा होगी। तीनों सभाओं में मंच को अलग- अलग थीम में बनाया जाएगा। पामगढ़ में सिंचाई, बम्हनीडीह में कृषि तो जांजगीर के मंच में रेशम और उद्योग को प्रमुखता से दिखाया जाएगा।

विकास यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पहली बार 27 मई को बम्हनीडीह आएंगे। यहां आम सभा को संबोधित कर विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे। 31 मई को पामगढ आएंगे। इस दिन उनका रोड शो होगा। पामगढ़ और जांजगीर में आम सभा भी होगी। कलेक्टर नीरज कुमार बनसोड़, एसपी श्रीमती नीतू कमल व जिला पंचायत सीईओ अजीत वसंत ने बम्हनीडीह और पामगढ़ के सभा स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बम्हनीडीह के हाईस्कूल मैदान और पामगढ़ कुटराबोड़ में की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। कुटराबोड़ में संसदीय सचिव अंबेश जांगडे़ भी थे। मुलमला, बनारी, अकलतरा मोड़, तिलई, बनारी में प्रस्तावित स्वागत सभा की व्यवस्था के निर्देश दिए गए। उन्होंने बम्हनीडीह और पामगढ़ के जनपद कार्यालय में अधिकारियों व पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक ली।

सभा के बाद रोड शो भी

विकास यात्रा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह 27 मई को बम्हनीडीह में और 31 मई को पामगढ़ व जांजगीर में आमसभा को संबोधित करेंगे। उनका 31 मई को मुलमुला, अकलतरा मोड़, तिलई, बनारी में स्वागत सभा एवं जांजगीर में रोड शो होगा, जांजगीर में आमसभा भी होगी।

मंच को कर रहे डेकोरेट

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के विकास यात्रा के लिए पामगढ़ में आमसभा के मंच को सिंचाई की थीम पर डेकोरेट किया जाएगा। इसी प्रकार बम्हनीडीह में कृषि और जांजगीर के आमसभा मंच को रेशम एवं उद्योग की थीम पर बनाया जाएगा। नीरज बनसोड़, कलेक्टर

खबरें और भी हैं...