पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • यात्रियों की सहुलियत के लिए डेमेज एफओबी को बना रहे नया और चौड़ा

यात्रियों की सहुलियत के लिए डेमेज एफओबी को बना रहे नया और चौड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चांपा | रेलवे स्टेशन चांपा में वेटिंग हॉल के सामने बना फुट ओवर ब्रिज पुराना हो गया है, इस पर दबाव भी अधिक है। इसलिए दूसरा फुटओवर ब्रिज जीआरपी थाना के सामने बनाया जा रहा है। इसका काम अभी अंतिम चरण में है, इसके बन जाने से पुराने ब्रिज पर दबाव कम होगा और यात्रियों को सहुलियत भी होगी।

चांपा रेलवे का बड़ा जंक्शन है। यहां अधिकांश सुपर फास्ट ट्रेन व दर्जन भर से अधिक यात्री गाड़ियां रूकती है, जिसके कारण जिले भर के लोग यहां से विभिन्न सुपर फास्ट ट्रेन में यात्रा करते हैं। इस हिसाब से यहां फुट ओवर ब्रिज एक ही है वह भी कम चौड़ा है। इस एफओबी का पाया भी रेल लाइन के बीच में पड़ता है, जिससे दुर्घटना की भी आशंका रहती है। इस कारण जीआरपी के सामने से प्लेटफार्म नंबर दो और तीन आने जाने के लिए नया एफओबी बना रहे हैं। ब्रिज का काम दोनों ओर पूरा हो गया है। बस दोनों को लांचिंग केे लिए मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इसमें दो माह लगेंगे।

जांजगीर- नैला रेलवे स्टेशन में भी जरूरत: जांजगीर- नैला जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन का भी फूट ओवर ब्रिज पुराना हो गया है तथा यात्रियों की बढ़ती संख्या के हिसाब से छोटा पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...