पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • युवा मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में एनईसी मेम्बर बने अमर

युवा मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में एनईसी मेम्बर बने अमर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवा मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में एनईसी मेम्बर बने अमर

जांजगीर-चांपा | मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ प्रान्त से अमर सुल्तानिया को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में एनईसी मेम्बर नियुक्त किया है। अमर सुल्तानिया पूर्व में छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच में महामंत्री के महत्वपूर्ण पद में रह चुके हैं। मारवाड़ी युवा मंच नैला जांजगीर द्वारा सालभर किए गए कार्यक्रम अमृतधारा प्याऊ, पौधरोपण, नन्ही मुस्कान, आनन्द सबके लिए, निःशुल्क कैंसर जांच एवं स्वास्थ्य शिविर, गौ सेवा, चलो गांव की ओर, युवा महोत्सव जैसे आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किए जाने पर आशीष गोयल, आशीष अग्रवाल, मुकेश भोपालपुरिया, सुनील बंसल, सतीष अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, प्रदीप सोनी ने हर्ष व्यक्त किया है।

खबरें और भी हैं...