पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • प्रदेश के युवाओं की शारीरिक क्षमता ठीक, अंग्रेजी है कमजोर: विंग कमांडर

प्रदेश के युवाओं की शारीरिक क्षमता ठीक, अंग्रेजी है कमजोर: विंग कमांडर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय वायु सेना में सुरक्षा (गरुण) पद के लिए भर्ती रैली 16 से 20 तक हुई। जहां प्रदेश भर के 3 हजार 773 युवा दो चरणों में शामिल हुए, जिनमें से 65 युवाओं का चयन मेडिकल टेस्ट के लिए किया गया। विंग कमांडर मो. इमरान खान ने बताया प्रदेश के युवाओं में वायु सेना के लिए काफी संभावनाएं है, उनकी शारीरिक क्षमताएं काफी अच्छी है। चुकीं छत्तीसगढ़ के युवा हिंदी का अधिक उपयोग करते हैं ऐसे में जरूरत है तो अंग्रेजी में और अच्छा करने की। अधिकांश युवा अंग्रेजी बोलने और लिखने का प्रयास करे तो आने वाले समय में ऐसी रैलियों में काफी सफलताएं मिलेंगी।

दूसरे चरण के भर्ती में रविवार को पॉलिटेकनिक ऑडिटोरियम में 66 युवा एबिलिटी टेस्ट- 2 में शामिल हुए। जिनमें से 45 युवा साहस और हिम्मत के लिए डायनामिक टेस्ट में शामिल हुए। टेस्ट में 5 युवा असफल रहे और 40 युवाओं का चयन मेडिकल टेस्ट के लिए किया गया। इस तरह 16 से 20 मई तक प्रदेश भर से 3 हजार 773 युवाओं में से कुल 65 युवाओं का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों में सबसे अधिक जांजगीर-चांपा के 15, दुर्ग के 11 और बिलासपुर के 9, बलौदा बाजार के 6 और रायगढ़ के 5 युवा शामिल हैं। चयनित युवाओं का मेडिकल टेस्ट 29 जुलाई को बैतुल के आमला एयरफोर्स स्टेशन में होना है। इसके लिए उन्हें पत्र के माध्यम से सूचना घर के पते पर भेजी जाएगी। मेडिकल टेस्ट पास करने के बाद इनको ट्रेनिंग दी जाएगी।

11 जिलों के युवा इस भर्ती में पूरी तरह से बाहर - दो चरणों में हुए रैली में कुल 27 जिलों के युवा शामिल हुए। इसमें 11 जिलों के 454 युवा इस रैली से पूरी तरह से बाहर हो गए। रैली में जशपुर जिला के 123, सरगुजा के 100, मुंगेली के 60, बेमेतरा के 52, सूरजपुर के 46, कोंडागांव के 32, गरियाबंद 31, नारायणपुर के 6, दंतेवाड़ा और सुकमा के 2-2 युवा भर्ती में शामिल तो हुए लेकिन लिखित परीक्षा में अंग्रेजी के कारण अधिकांश युवा असफल रहे और इस इस रैली से पूरी तरह बाहर हो गए।

वायु सेना की भर्ती रैली में फिजिकल के बाद लिखित परीक्षा शामिल युवा।

वायु सेना के गरुण में चयन के मापदंड कठिन

विंग कमांडर मो.इमरान खान ने बताया कि वायु सेना में गरुण दस्ता एक विशेष दस्ता होता है। ऐसे में इसके लिए युवाओं का चयन प्रकिया भी काफी कड़े होते है। इसमें शारीरिक, मानसिक और हिम्मती लोग ही शामिल हो सकते हैं। जिन्हें आकाश, धरती व पानी किसी भी जगह सेवा देने के लिए तैयार किया जाता है। यही वजह है कि वायु सेना के अन्य पदों की भर्ती में से इसमें काफी कम युवा ही पास हो पाते हैं। फिर भी अन्य रैलियों की तुलना में इस बार युवाओं का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। वहीं असफल युवाओं में अंग्रेजी अधिकांश की कमजोरी रही, जिसे सुधारा जा सकता है।

जिलेवार चयनित युवाओं की जानकारी

जिला चयनित युवा

जांजगीर-चांपा 15

दुर्ग 11

बिलासपुर 9

बलौदा बाजार 6

रायगढ़ 5

बालौद 2

राजनांदगांव 2

कांकेर 2

बलरामपुर 2

बस्तर 1

धमतरी 1

महासमुंद 1

कवर्धा 1

कोरबा 1

कोरिया 1

खबरें और भी हैं...