पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

2008 के बाद निकाय बना है तो 2002 की बीपीएल सूची से नाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जांजगीर-चांपा

जिले में कॉलेज स्टूडेंट के अलावा शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले 2 लाख 92 हजार 311 बीपीएल परिवार को भी मुफ्त में स्मार्टफोन मिलेगा। शहरी क्षेत्र के लिए 2007 की बीपीएल सूची और ग्राम पंचायत के लिए 2011 की सर्वे सूची में शामिल परिवार के मुखिया को स्मार्टफोन मिलेगा। जिले में सोमवार से स्काई योजना के तहत फार्म भराने की शुरूआत होगी। संचार क्रांति योजना के तहत सभी ग्राम पंचायतों और शहरी इलाकों में वार्ड स्तर पर बीपीएल परिवारों से आवेदन जमा कराए जाएंगे। वर्ष 2007-08 की बीपीएल सूची में दर्ज परिवारों के महिला मुखिया को शासन से मुफ्त में मोबाइल बांटा जाएगा। महिला मुखिया न होने पर पुरुष मुखिया को मोबाइल दिया जाएगा। योजना के लिए बीपीएल सूची का प्रकाशन ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय में चस्पा किया जाएगा जहां लोग सूची में अपना नाम देख सकेंगे। 26 मई तक फार्म भराए जाएंगे। हालांकि यह तिथि 18 मई से फार्म भरने की शुरूआत होने पर निर्धारित थी लेकिन फार्म नहीं पहुंच पाने के कारण आवेदन नहीं कर पाए। इस कारण तिथि बढ़ने की संभावना है।

इस तरह स्मार्टफोन फोन पहुंचेगा आप तक - शहरी क्षेत्र में नगरपालिका, नगर पंचायत और ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायतों में पात्र मुखिया के नाम की सूची चस्पा की जाएगी। सूची में नाम होने पर स्काई योजना के तहत आवेदन भरकर जमा करना होगा। ग्राम पंचायत में पंचायत सचिव, रोजगार सहायक व नगरीय निकायों में संबंधित नोडल अधिकारी व वीएलई के माध्यम से फार्म भर सकेंगे। फार्म भरने 26 मई अंतिम तिथि है। इसके लिए हितग्राहियों के नाम का ग्रामसभा, संबंधित विभाग अनुमोदन करेगा। 29 मई से 3 जून तक भरे हुए आवेदन पत्र का रिकार्ड पोर्टल में अपलोड होगा। 31 मई से 2 जून तक अस्वीकृत मुखिया के नाम एवं कारण को भी पोर्टल में अपलोड होगा। 3 जून को अंतिम सूची जारी होगी जिन्हें फोन मिलेगा।

कलेक्टोरेट में सचिवों व निकाय के पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

2008 के बाद निकाय का हुआ है गठन तो 2002 की बीपीएल सूची होगी मान्य

चिप्स के अनुसार पात्र मुखिया का नाम शहरी क्षेत्र में 2007 और ग्रामीण क्षेत्र में 2011 की सर्वे सूची के आधार पर राज्य सरकार ने जारी किया है। वहीं अगर किसी नगरीय निकाय का गठन वर्ष 2008 के बाद हुआ है तो वहां 2002 की बीपीएल सर्वे मान्य की जाएगी। इसी सूची में शामिल होने पर फोन मिलेगा।

वीडियो कांफ्रेसिंग से फार्म भरना बताया

चिप्स के ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सुनील साहू ने बताया कि स्काई योजना को लेकर शुक्रवार को कलेक्टोरेट आफिस में वीडियो कांफ्रेसिंग आयोजित हुई। इसमें जिले के सभी सचिव, रोजगार सहायक, नगरीय निकाय के स्काई नोडल अधिकारी और लोक सेवा केंद्र के वीएलई को फार्म बांटने, फार्म फिलिंग और भरे हुए फार्म को ऑनलाइन करने की ट्रेनिंग दी गई। वीडियो कांफ्रेसिंग में डिप्टी कलेक्टर सागर सिंह, डिप्टी कलेक्टर ब्रजेश सिंह, मुख्यमंत्री फेलो राहुल टिक्कू सहित अन्य लोग मौजूद थे।

गोठ मोबाइल एप्लीकेशन से लैस होगा

स्मार्टफोन पर गोठ नाम का मोबाइल एप्लीकेशन भी इंस्टाल मिलेगा जिसमें तीन मुख्य बिंदु पर फोकस रहेगा। पहला हर किसी को जोड़े, इसमें शासन की योजना और मुख्यमंत्री से संबंधित हर जानकारी अपडेट होती रहेगी। दूसरा इसमें महिलाओं, किसानों, बच्चों और युवाओं के लिए विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण, खेती, किसानी, कौशल, रोजगार, शिक्षा, स्व सहायता समूह आदि की जानकारी मिलेगी। तीसरा हर दिन कुछ नया, इसमें छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति, भजन और घर-परिवार पर आधारित अन्य कार्यक्रमों की जानकारी मिलेगी।

भास्कर न्यूज | जांजगीर-चांपा

जिले में कॉलेज स्टूडेंट के अलावा शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले 2 लाख 92 हजार 311 बीपीएल परिवार को भी मुफ्त में स्मार्टफोन मिलेगा। शहरी क्षेत्र के लिए 2007 की बीपीएल सूची और ग्राम पंचायत के लिए 2011 की सर्वे सूची में शामिल परिवार के मुखिया को स्मार्टफोन मिलेगा। जिले में सोमवार से स्काई योजना के तहत फार्म भराने की शुरूआत होगी। संचार क्रांति योजना के तहत सभी ग्राम पंचायतों और शहरी इलाकों में वार्ड स्तर पर बीपीएल परिवारों से आवेदन जमा कराए जाएंगे। वर्ष 2007-08 की बीपीएल सूची में दर्ज परिवारों के महिला मुखिया को शासन से मुफ्त में मोबाइल बांटा जाएगा। महिला मुखिया न होने पर पुरुष मुखिया को मोबाइल दिया जाएगा। योजना के लिए बीपीएल सूची का प्रकाशन ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय में चस्पा किया जाएगा जहां लोग सूची में अपना नाम देख सकेंगे। 26 मई तक फार्म भराए जाएंगे। हालांकि यह तिथि 18 मई से फार्म भरने की शुरूआत होने पर निर्धारित थी लेकिन फार्म नहीं पहुंच पाने के कारण आवेदन नहीं कर पाए। इस कारण तिथि बढ़ने की संभावना है।

इस तरह स्मार्टफोन फोन पहुंचेगा आप तक - शहरी क्षेत्र में नगरपालिका, नगर पंचायत और ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायतों में पात्र मुखिया के नाम की सूची चस्पा की जाएगी। सूची में नाम होने पर स्काई योजना के तहत आवेदन भरकर जमा करना होगा। ग्राम पंचायत में पंचायत सचिव, रोजगार सहायक व नगरीय निकायों में संबंधित नोडल अधिकारी व वीएलई के माध्यम से फार्म भर सकेंगे। फार्म भरने 26 मई अंतिम तिथि है। इसके लिए हितग्राहियों के नाम का ग्रामसभा, संबंधित विभाग अनुमोदन करेगा। 29 मई से 3 जून तक भरे हुए आवेदन पत्र का रिकार्ड पोर्टल में अपलोड होगा। 31 मई से 2 जून तक अस्वीकृत मुखिया के नाम एवं कारण को भी पोर्टल में अपलोड होगा। 3 जून को अंतिम सूची जारी होगी जिन्हें फोन मिलेगा।

शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में कितने लोग पात्र

ब्लॉक रूलर अरबन

बलौदा 4209 3801

सक्ती 23279 1285

नवागढ़ 28384 7689

डभरा 23918 5526

चांपा 28441 3314

ब्लॉक रूलर अरबन

अकलतरा 31911 929

जांजगीर 23154

जैजैपुर 29785 1296

मालखरौदा 25172 3206

पामगढ़ 30349 6663

ब्लॉक रूलर अरबन

बलौदा 4209 3801

सक्ती 23279 1285

नवागढ़ 28384 7689

डभरा 23918 5526

चांपा 28441 3314

ब्लॉक रूलर अरबन

अकलतरा 31911 929

जांजगीर 23154

जैजैपुर 29785 1296

मालखरौदा 25172 3206

पामगढ़ 30349 6663

खबरें और भी हैं...