पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • 26 साल पुराने विद्यार्थियों के सम्मेलन में मुंबई, बिहार, मप्र से भी पहुंचे

26 साल पुराने विद्यार्थियों के सम्मेलन में मुंबई, बिहार, मप्र से भी पहुंचे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विभिन्न स्थानों से पहुंचे 1992 के बैच मैट

भास्कर न्यूज | जांजगीर-चांपा

वर्ष 1992 में टीसीएल शासकीय कालेज जांजगीर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का स्नेह सम्मेलन एक हॉटल में हुआ।

इसमें उपस्थित लोगों ने अपने विचार साझा किया और विद्यार्थी जीवन की यादें ताजा की। सबसे पहले इंदौर, भोपाल, रायपुर, बिलासपुर व अन्य स्थानों से आए रियूनियन ग्रुप के सदस्यों का सपरिवार मंच पर परिचय हुआ। सभी ने बारी-बारी से अपना अनुभव साझा किया। स्कूल और कालेज के दिनों की पुरानी यादें भी साझा की। सभी के परिचय के बाद लंच हुआ। इस सम्मेलन में अधिकांश लोग अपनी पूरी फैमिली के साथ पहुंचे थे। बाद में सभी के बच्चों के बीच गेम हुआ। शाम को सबने अपना पारिवारिक जीवन की जानकारी साझा की और अंत में सबको स्मृति चिन्ह भेंटकर विदा किया गया। ग्रुप के सभी सदस्यों का स्वागत पुष्प भेंटकर व तिलक लगाकर किया गया। स्वागत भाषण पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राघवेन्द्र पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम का संचालन कोरबा से आईं डा.नम्रता कश्यप ने किया। इस अवसर पर नरेन्द्र राठौर, भगवती साहू, उर्मिला सिंह, प्रवीण अग्रवाल, रजनी साव, शोभा चौबेे, सीतू राजवाड़े, सुषमा तम्बोली, युगेन्द्र साहू, संतोष कर्ष, सारिका बोर्डे, अमित अग्रवाल, प्रतीक्षा शुक्ला, प्रवीण अग्रवाल, विकेश अग्रवाल सहित ग्रुप के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...