पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • एनएच की जिस संकरी पुलिया में कार गिरी थी, वहीं पर ट्रेलर से कुचलकर दाे हिस्सों में बंट गया वृद्ध

एनएच की जिस संकरी पुलिया में कार गिरी थी, वहीं पर ट्रेलर से कुचलकर दाे हिस्सों में बंट गया वृद्ध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जांजगीर-चांपा

नेशनल हाईवे में सांई मंदिर के पास करीब पांच साल पहले एक कार बरसात में पानी ऊपर बहने से नाला में गिर गई थी उसमें सवार चार लोगाें की जल समाधि हो गई थी। उसी संकरी पुलिया के पास रविवार को फिर एक ट्रेलर ने बाइक सवार वृद्ध को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वृद्ध का शरीर कमर से दो हिस्सों में कट गया।

मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जांजगीर पुलिस के अनुसार कुलीपोटा निवासी मनाराम पांडेय(67 वर्ष) पिता अंकट प्रसाद रविवार की सुबह 10 बजे बाइक में अपने साथी ननकू राम के साथ सक्ती से अपने घर कुलीपोटा लौट रहा था। वह अपने गांव से करीब दो किमी ही दूर लछनपुर चौक में सांई मंदिर के पास पहुंचा था। इस मंदिर के पास एक संकरी पुलिया है। उस पुलिया को पार करने से पहले ही स्पीड ब्रेकर के पास टद्येलर क्रमांक सीजी 12 एटी 2619 के चालक ने बाइक को ठोकर मार दी। ट्रेलर की ठोकर से बाइक चला रहा ननकू को सड़क के दूसरी ओर गिर गया और मनाराम सड़क में ही आ गिरा। सड़क पर गिरे मनाराम को कुचलते हुए ट्रेलर का ड्राइवर आगे बढ़ गया। मनाराम का शरीर कमर के नीचे से दो हिस्सों में कट गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है। ड्राइवर फरार हो गया।

कार में पूरा परिवार डूब गया था यहीं पर- करीब पांच साल पहले बरसात में बारिश का पानी इस पुलिया से ऊपर बह रहा था।पुलिया डूब गई थी। बिलासपुर रेलवे का कर्मचारी अपनी कार में अपने घर रायगढ़ जा रहा था। इसी पुलिया में उसकी कार गिरी थी , वह तो बच गया लेकिन उसकी प|ी सहित तीन बच्चों की मौत हो गई थी।

अकलतरा से गांव लटिया लौट रहे युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

अकलतरा | नगर के वार्ड नं. 17 पुरैना तालाब काली मंदिर के सामने अकलतरा से अपने घर लटिया लौट रहे युवक रामू यादव पिता राधे यादव की ट्रैक्टर की चपेट में आने से घटना स्थल में ही मौत हो गई। घटना रविवार की दोपहर साढ़े 12 बजे की है।

टीआई उमेश मिश्रा के अनुसार ग्राम लटिया के वार्ड नं. 8 नीमपारा मोहल्ला निवासी रामू यादव बाइक से अपने काम से अकलतरा आया था। दोपहर साढ़े 12 बजे युवक काम निपटाकर लटिया वापस जा रहा था। वह वार्ड नं. 17 पुरैना तालाब काली मंदिर के सामने मुख्य मार्ग में पहुंचा अंधियारीपाठ मोहल्ले की ओर से आ रहे ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को ठोकर मार दी। जिससे रामू यादव सिर के बल बीच सड़क में जा गिरा एवं घटना स्थल में ही युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में घटना स्थल में भीड़ लग गई। टीआई उमेश मिश्रा मौके पर पहुंचे और आक्रोश बढ़ने से पहले ही पंचनामा के बाद शव को घटना स्थल से उठाकर पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

फोटो 20जेएएन 7:

--------

मकान की नींव खुदाई के दौरान पड़ोसी की दीवार गिरने से सफाई कर्मचारी की मौत

भास्कर न्यूज | अकलतरा

मकान बनाने के लिए नींव खुदाई चल रही थी। रविवार की सुबह यशवंत उसे देखने गया था। वह अपने घर की नींव को देख ही रहा था कि पड़ोसी की दीवार उसके ऊपर आ गिरी। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौत हो गई। नगर के वार्ड नं. 2 पोड़ीभाठा मे मकान बनाने के लिए नींव की खुदाई करा रहे ग्राम लटिया में निवासरत अंशकालिक सफाई कर्मचारी यशवंत कुमार साहू पिता लखेश्वर साहू उम्र 28 वर्ष के ऊपर पड़ोसी नरेश यादव की दीवार ढहकर सिर पर गिरने से यशवंत कुमार साहू को सिर एवं छाती में गंभीर चोट आई। यशवंत साहू को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया लेकिन चोट गंभीर होने से उसकी मौत हो गई। ग्राम लटिया के शासकीय प्राथमिक स्कूल में यशवंत कुमार साहू विगत 7 वर्षों से अंशकालिक सफाई कर्मचारी था । नगर के वार्ड नं. 2 पोड़ीभाठा मे यशवंत कुमार साहू द्वारा पूर्व मे जमीन खरीदी गई थी एवं गर्मी की छुट्‌टी में उसके द्वारा मकान बनाने के लिए नींव खुदाई कराया गया था। रविवार सुबह 8 बजे यशवंत कुमार साहू मकान बनाने के लिए खोदी गई नींव को देखने के लिए पहुंचा जैसी ही वह मकान के पीछे स्थित नींव के पास पहुंचा नींव खुदाई के दौरान पड़ोसी नरेश यादव की दीवार गिरकर यशवंत कुमार के ऊपर जा गिरी एवं सिर मे गंभीर चोट आने से यशवंत कुमार साहू की मौत हो गई।

िसर्फ वह ही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है

मृतक यशवंत

चटनी पीसने के बाद जाला साफ करने लगी करंट लगने से महिला की हो गई मौत

अकलतरा | नाश्ता के लिए टमाटर की चटनी पीसते समय महिला का ध्यान दीवार में लगे जाला की ओर चला गया। महिला ने चटनी पीसने के बाद जाला साफ करने की कोशिश की। साफ करते समय वह घर के ही सर्विस वायर में बिजली तार की चपेट में आ गई। झुलसने पर उसे अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्राम तरौद के नायक पारा पोस्ट आफिस के पास रहने वाली महिला श्रीमती संतोषी यादव (36 वर्ष)पति जगभुवन यादव सुबह घर मे खाना बनाने के बाद घर के अंदर लगे जाले एवं दीवार को सफाई का कार्य कर रही थी इसी दौरान घर के अंदर गए सर्विस वायर के चपेट मे आने से महिला तार मे चिपक गई। महिला के बेटे दीपक यादव ने बताया कि रविवार सुबह 8 बजे उसकी मां घर मे खाना बनाने के बाद टमाटर की चटनी पीस रही थी इसी बीच उसका ध्यान दीवार मे लगे जाला मे गया एवं वह जाला एवं दीवार को साफ करने लगी।सफाई के दौरान सर्विस वायर के करेंट की चपेट में आ गई। उसकी आवाज सुनकर वह अपने पिता के साथ कमरे में गया तो उसकी मां करंट से चिपकी थी। तार को हटाकर उसे करंट से अलग किया गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खबरें और भी हैं...