क्राइम स्टापर अभियान: दो सटोरियों से 25 हजार 710 रुपए जब्त
जांजगीर-चांपा | क्राइम स्टापर अभियान के तहत लोगों की व्यक्तिगत शिकायतों के साथ-साथ जुआ, शराब, सट्टा आदि सामाजिक बुराइयों के संबंध में भी शिकायतें की जा रही है। जिन पर संबंधित थानों एवं विशेष टीम के द्वारा की जा रही है। इसी के तहत चौकी फगुरम अंतर्गत ग्राम फगुरम में स्थानीय महिलाओं ने क्राइम स्टापर को शिकायत की गई। उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक नीतू ने विशेष टीम को छापा मारने के लिए निर्देश दिए, जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय सारथी के पास के सट्टा पट्टी सहित 1 हजार 710 और गुरुचरण उर्फ मोटू डनसेना के पास से सट्टा पट्टी सहित 24 हजार रुपए नकद जब्त किया गया।