सीएम निवास रायपुर में आज जनदर्शन स्थगित
सीएम निवास रायपुर में आज जनदर्शन स्थगित
जांजगीर| सीएम डॉ. रमन सिंह के रायपुर निवास में 19 अप्रैल को जनदर्शन कार्यक्रम नहीं होगा। यह कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। सीएम डॉ. रमन सिंह सप्ताह के हर गुरुवार को प्रदेश के नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्या को लेकर समाधान करते हैं। पर अब अगले सप्ताह ही आवेदन ग्रामीण सीएम को दे पाएंगे।