पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाइक सवार तीन लोगों को बचाने के फेर में पलटी कार, एयर बैग खुलने से बड़ी दुर्घटना टली

बाइक सवार तीन लोगों को बचाने के फेर में पलटी कार, एयर बैग खुलने से बड़ी दुर्घटना टली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जांजगीर-चांपा | शिक्षक कमलेश साहू अपने दाे अन्य शिक्षक साथियों के साथ कार क्रमांक सीजी-11, एएम-8824 में सवार होकर किसी काम से पामगढ़ गए हुए थे। वापस लौटते समय करीब दोपहर 3 बजे ग्राम कुटरा बोर्ड के पास बाइक सवार तीन लोगों के बचाने के फेर में कार सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए। कार में लगे सुरक्षा उपकरण एयर बैग के फटने से बड़ी दुर्घटना टल गई। वहीं तीनाें शिक्षकों ने कार के पीछे के कांच को तोड़कर जैसे-तैसे बाहर निकले। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में तीनों शिक्षकों को मामूली चोटें आई है। वहीं कार को हाइड्रा बुलाकर सीधा किया गया।

खबरें और भी हैं...