पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फिर मौसम बदला,410c तक जा पहुंचा तापमान

फिर मौसम बदला,410c तक जा पहुंचा तापमान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जांजगीर-चांपा

चक्रवात, द्रोणिका की वजह से लगातार जिले में बारिश के हालात बने हुए थे। रोजाना दोपहर तीन बजे के बाद पारा गिरने लगता था, लेकिन अब मौसम अपने पुराने तेवर में आने लगा है। बुधवार सुबह से पारा जो बढ़ना शुरू हुआ वह दोपहर तक 41 डिग्री तक जा पहुंचा।

बुधवार को सुबह 11 बजे से ही तेज धूप से गर्म हवाओं के थपेड़े पड़ने शुरू हो गए थे, ऐसा लग रहा था मानो शरीर को झुलसा देंगे। अचानक बढ़े पारे के साथ ही मौसम विभाग ने लू हीट वेव की चेतावनी जारी कर दी है। आने वाले 48 घंटों में लू चलेगी, यह हवाएं उत्तर-पश्चिम की तरफ आ रही हैं। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक तापमान बढ़ता चला जाएगा, आसपास में कोई चक्रवात नहीं है। -शेष | पेज 14



हालांकि उत्तर प्रदेश के ऊपर एक चक्रवात बना हुआ है जिसके चलते ही दक्षिण छत्तीसगढ़ में बूंदाबांदी हो सकती है।

मत निकलिए दोपहर में

मौसम में आए इस आसान परिवर्तन से मौसम वैज्ञानिक भी हैरान हैं, इनका मानना है कि इस बार तापमान 46 डिग्री तक जा पहुंचेगा। यानी अभी से जो भी काम हों उन्हें सुबह या फिर शाम के लिए तय कीजिए क्योंकि यह हीट वेव भारी नुकसान पहुंचा सकती है। घर से निकलें तो पानी लेकर, ग्लूकोस भी साथ रखें। हर घंटे पानी पीएं, ताकि पानी की कमी न हो। इससे डिहाइड्रेशन से बचा जा सके।

खबरें और भी हैं...