पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर की रैंकिंग सुधरने के अासार नहीं क्योंकि न कचरा उठ रहा, न एसएलआरएम सेंटर बने

शहर की रैंकिंग सुधरने के अासार नहीं क्योंकि न कचरा उठ रहा, न एसएलआरएम सेंटर बने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यह तस्वीर है शहर के बीच में पीएचई कार्यालय के सामने की है। जहां नपा कर्मियों द्वारा सफाई नहीं होने से कंचरे का ढेर लग गया है।

51 लाख रुपए खर्च होने के बाद शहर से नहीं हो पा रहा कचरा साफ

भास्कर न्यूज | जांजगीर-चांपा

स्वच्छता का सर्वेक्षण होने के बाद से शहर में स्वच्छता अभियान ठप पड़ गया है। साफ-सफाई की दिशा में चल रहीं नपा की तैयारियां भी थम गई है। ऐसे में मिशन क्लीन सिटी अभियान से जुड़े निर्माण कार्य भी डेढ़ साल में पूरे नहीं हो पाए हैं। साफ-सफाई भी शहर के मुख्य सड़कों पर की जा रही है। वार्डों में कचरा लेने महिलाएं नहीं पहुंच रही।

कचरा का निपटारा करने के लिए जांजगीर शहर में चार एसएलआरएम सेंटर बनने थे। डेढ़ साल बीत गए लेकिन एक एसएलआरएम सेंटर अब तक तैयार नहीं हो पाया। न तो एसएलआरएम सेंटर बन पाए न ही कचरे से खाद बनाने कचरा प्लांट का निर्माण शुरू हो पाया। डोर डू डोर कचरा कलेक्शन का काम शुरू हुआ पर अब वह भी कुछ वार्डों में बंद है। एक माह से घरों से कचरा तक नहीं उठ रहा। समूह की महिलाएं कचरा लेने नहीं पहुुंच रही। वार्ड क्रमांक 6, 18 समेत कई वार्डों में लोग अब डस्टबिन में कचरा रखना भी बंद कर दिया हैं। मुख्य मार्ग समेत वार्डों में फिर से कचरों का ढेर लगने शुरू हो गए हैं। ठेकेदारों का कहना है कि उन्हें समय से भुगतान नहीं मिल रहा है।

जानिए मिशन क्लीन सिटी से जुड़े कौन से काम डेढ़ साल बाद भी नहीं हो पाए पूरे

3 बनने थे, 1 एसएलआरएम सेंटर ही बना, ा काम

शहर में 25-25 लाख रुपए की लागत से 4 वार्डों में 4 एसएलआरएम सेंटर बनाए थाने था, लेकिन चार में एक एसएलआरएम सेंटर का भी निर्माण अब तक पूरा नहीं हो पाया। वर्तमान में पालिका के फायर स्टेशन में कचरा डंप कर कचरे की छंटाई की जा रही है। एसएलआरएम सेंटर के निर्माण की धीमी गति कारण पालिका से पार्ट टाइम बिल के भुगतान नहीं होने के बताया जा रहा है।

सार्वजनिक शौचालय भी स्वच्छता सर्वेक्षण में

सार्वजनिक शौचालय को भी स्वच्छता सर्वेक्षण में शामिल किया गया था। शहर में सुविधा 24 नाम से छह-छह लाख रुपए से दो कम्प्यूनिटी टॉयलेट बनने थे। छह माह पहले टेंडर भी हो चुका है, पर आज तक नींव भी नहीं रखी जा सकी। वार्ड क्रमांक 14 बुधवारी मार्केट में पहला शौचालय तथा दूसरा टायलेट वार्ड क्रमांक 25 में होना था। पर दूसरे टायलेट के लिए जो जगह चुनी गई थी वह पहले से हाट बाजार के लिए रिजर्व होने का पता चला। ऐसे में दोनों जगह पर टायलेट का निर्माण शुरू नहीं हो पाया।

कचरे से खाद बनाने लगाना था प्लांट. शहर में घर-घर से कचरा एकत्र करने के लिए तो नपा ने कचरा वाहन लगा दिए, लेकिन कचरा नष्ट करने की दिशा में नगर पालिका कुछ नहीं कर पाई। कचरे के निपटारे के लिए सिर्फ स्कीम बनाई पर पालिका में समय पर भुगतान नहीं मिलने से एसएलआरएम सेंटर के साथ ही कचरा प्लांट बनाने का काम भी अटक गया।

पिछली बार इन कमियों के कारण हमें मिली 82 वीं रैंक

नगर पालिका को प्रदेश में 82वीं रैंक मिली थी। मिशन क्लीन सिटी, ओडीएफ, और साफ-सफाई में कमी के चलते अंक कटने से 1400 में से 322 नंबर ही अभी मिले थे। स्वच्छता रैंकिंग में अच्छे अंक लाने के लिए मिशन क्लीन सिटी के तहत डोर डू डोर कचरा कलेक्शन, घरों में डस्टबिन वितरण, एसएलआरएम सेंटर का निर्माण , पेयजल सप्लाई व्यवस्था, ओडीएफ, स्वच्छता एप डाउनलोड, स्वच्छता ब्रॉड एंबेस्डर नियुक्त करना था, पर अब तक ऐसा नहीं हो सका है। पुराने सीएमओं के ट्रांसफर के बाद नए सीएमओ ने ज्वाइनिंग नहीं ली है। इससे भी काम प्रभावित हो रहे हैं।

50 लाख खर्च होने के बाद भी नहीं सुधरी सफाई व्यवस्था

मिशन क्लीन सिटी के नाम पर 18 हजार डस्टबिन, पांच आटो टीपर, हाथ गाड़ी और महिला समूहों के ड्रेस में करीब 51 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं। 70 महिला समूहों को 5000 रुपए के मानदेय से प्रति महीने साढ़े तीन लाख रुपए व पांच आटो टीपर चालकों को 5 हजार रुपए के हिसाब 25 हजार रुपए का मानदेय दिया जा रहा है। मास्क, हैंड गलब्स, ड्रेस में 2 लाख रुपए खर्च हुए हैं, फिर भी शहर में स्वच्छता नजर नहीं आ रहा।

पालिका के अफसरों की लापरवाही से पिछड़े हम : नपाध्यक्ष

यह शासन का महत्वपूर्ण अभियान है , लेकिन सीएमओ व इंजीनियरों की लापरवाही से ठेकेदारों का समय पर भुगतान नहीं मिला तो उन्होंने काम रोक दिया। बार-बार काम रूकने से डेढ़ साल में भी एलएलआरएम सेंटर का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। इससे हम केंद्र सरकार के स्वच्छता अभियान में दूसरे जिलों से पिछड़ गए। शासन की कई योजनाएं भी अधर में लटकी है। इसकी शिकायत हम जिले के प्रभारी मंत्री से करेंगे। \\\'\\\' मालती देवी रात्रे, अध्यक्ष, नपा जांजगीर-नैला

खबरें और भी हैं...