पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • रमजान का चांद नजर नहीं आया, रोजा कल से इस बार साढ़े 15 घंटे तक रखना होगा रोजा

रमजान का चांद नजर नहीं आया, रोजा कल से इस बार साढ़े 15 घंटे तक रखना होगा रोजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रात छोटी और दिन बड़े होने के कारण 15 घंटे का होगा राेजा, मस्जिदों में हो रही तैयारी।

भास्कर न्यूज | जांजगीर-चांपा

बुधवार की रात चांद नहीं दिखा तो गुरुवार को पहली तरावीह और शुक्रवार को पहला रोजा होगा। इसके साथ ही फजीलतों और बरकतों का महीना रमजान शुरू हो जाएगा। जिले की तमाम मस्जिदों में नमाज का समय और पढ़ाने वाले हाफिज तय कर दिए गए हैं। इस बार रोजा 15 घंटे का होगा।

रमजान के मुबारक महीने में पूरे 30 दिनों तक विशेष इबादतें होंगी। सुबह सादिक से लेकर देर रात तक इबादत का सिलसिला चलता रहेगा। आधी रात के बाद सेहरी कर रोजा रखा जाएगा। फजर से लेकर ईशा तक पांच वक्त की नमाजें अदा की जाएंगी। इसके अलावा विशेष नमाज तरावीह अदा की जाएगी। साथ ही साथ कुरआन की तिलावतें भी ज्यादा से ज्यादा की जाएंगी। नमाजें और कुरआन की तिलावतें तो साल भर चलती रहती हैं लेकिन इस महीने में इसे बढ़ा दिया जाता है ताकि सवाब ज्यादा से ज्यादा मिल सके। अल्लाह ने महीना नेकी कमाने के साथ-साथ गुनाहों से माफी के लिए भी दिया है। इस महीने में हर इबादत के लिए अल्लाह 70 गुना ज्यादा सवाब अता करता है। एक नेकी करने पर 70 नेकी का सवाब है। रमजान के महीने को तीन हिस्सों में बांटा गया है। पहला असरा रहमत वाला, दूसरा असरा मगफिरत वाला और तीसरा असरा जहन्नुम से आजादी वाला है। रमजान की तैयारी 15 दिन से चल रही है।

मस्जिदों में नमाज का समय तय किया गया है । मस्जिदों में तरावीह के नमाज का जो समय तय किया गया है उससे 15 मिनट पहले ईशा की नमाज की जमात होगी। इस साल सेहरी सुबह 3.58 तक और इफ्तार शाम 7:10 बजे का होगा। यानि रोजा 15 घंटे का होगा।

हर औरत मर्द का फर्ज है रोजा: रफीक

मदरसा ए मदनी कमेटी के अध्यक्ष रफीक सिद्दीकी ने बताया बुधवार को चांद नजर नहीं आया इसलिए अब रोजा शुक्रवार से रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि रमजान इस्लामिक साल का 9वां महीना है। यह महीना अल्लाह का है। जो इस महीने में अल्लाह के हुक्म का पालन करता है उससे उसका सीधा रिश्ता जुड़ जाता है। रमजान का यह मुबारक महीना जिस इंसान को मिला वे खुशनसीब और किस्मत वाले हैं। यह महीना नेकी कमाने और बुराइयों से बचने का है। इस महीने में ज्यादा से ज्यादा इबादत करें। हर औरत मर्द के लिए फर्ज है रोजा रखना।

खबरें और भी हैं...