पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • हाईस्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा में फेल विद्यार्थी जून में फिर देंगे परीक्षा

हाईस्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा में फेल विद्यार्थी जून में फिर देंगे परीक्षा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
31 तक समन्वय संस्था में कर सकते हैं आवेदन।

भास्कर न्यूज | जांजगीर-चांपा

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं, 12वीं बोर्ड की मुख्य परीक्षाओं में जो विद्यार्थी सभी विषयों में फेल हुए हैं, उन्हें उन विषयों में फिर परीक्षा देने का अवसर दिया है। ऐसे विद्यार्थी 31 मई तक अपने जिले की समन्वय संस्था में आवेदन कर सकते हैं।

जून के अंत में बोर्ड जब सप्लीमेंट्री की परीक्षा लेगा तो उसी के साथ फेल होने वाले विद्यार्थी भी परीक्षा देंगे। सभी के प्रश्नपत्र एक समान होंगे। परीक्षाओं के परिणाम 15 से 20 जुलाई तक घोषित करेंगे।

बढ़ सकती है आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख- अभी तक बोर्ड ने क्रेडिट और सप्लीमेंट्री के फार्म जमा करने के लिए 31 मई तय की है, लेकिन दूसरी ओर अभी तक क्रेडिट योजना के तहत छात्रों से ली जाने वाली विषयवार फीस तय नहीं हुई है। बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ सकती है।

क्रेडिट योजना में परीक्षा देने मिलते हैं 3 मौके

बोर्ड का नियम है कि अगर कोई छात्र 2 विषयों में फेल होता है तो उसे सप्लीमेंट्री देने की पात्रता रहती है। वहीं जब कोई विद्यार्थी 2 से ज्यादा विषयों में फेल होता है तो वह बोर्ड की क्रेडिट योजना का लाभ ले सकता है। विद्यार्थी सभी फेल विषयों की फिर से परीक्षा दे सकता है। क्रेडिट योजना का एक फायदा यह है कि इसमें छात्र को 3 मौके परीक्षा देने के मिलते हैं। इस दौरान वह जिसमें पास हो गया वो ठीक है, जो बच गया उसे अगले अवसर में परीक्षा दे सकता है। हालांकि जो क्रेडिट योजना में आता है वो प्राइवेट परीक्षार्थी कहलाता है।

खबरें और भी हैं...