- Hindi News
- National
- 28 अप्रैल तक लिए जाएंगे आवेदन खेल विभाग में रिक्त पदों पर होगी प्रतिनियुक्ति से भर्ती
28 अप्रैल तक लिए जाएंगे आवेदन खेल विभाग में रिक्त पदों पर होगी प्रतिनियुक्ति से भर्ती
भास्कर न्यूज | जांजगीर-चांपा
राज्य सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विभाग के मैदानी और जिला कार्यालयों में रिक्त 87 पदों पर प्रतिनियुक्ति से भर्ती की जाएगी। इसके लिए 28 अप्रैल तक आवेदन मंगाए गए हैं। शासकीय सेवकों से प्रतिनियुक्ति द्वारा भर्ती के लिए रिक्त पदों में उप संचालक, एक पद, सहायक संचालक, दो पद, प्रशासक, एक पद, खेल अधिकारी, नौ पद, वरिष्ठ प्रशिक्षक, तीन पद, वार्डन, चार पद, प्रशिक्षक 16 पद, सहायक अधीक्षक और सहायक ग्रेड एक का एक-एक पद , ऑडिटर, दो पद, लेखापल, दो पद, डाटा एन्ट्री आपरेटर का 5 पद, सहायक ग्रेड दो का 17 पद, सहायक ग्रेड तीन का 21 पद और स्टेनोंटायपिस्ट का एक पद शामिल है ।
खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रतिनियुक्ति के माध्यम से खेल एवं युवा कल्याण विभाग में रखने वाले शासकीय सेवकों के नाम अनापत्ति प्रमाण पत्र सहित मंगाने के लिए शासन के विभिन्न विभागों में पत्र भेजे गए हैं।