पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नगर पालिका व नगर पंचायत से चुनी गई 50% महिलाओं को देंगे योग प्रशिक्षण

नगर पालिका व नगर पंचायत से चुनी गई 50% महिलाओं को देंगे योग प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जांजगीर-चांपा | प्रदेश में शहर से लेकर गांवों तक सभी लोगों को योग से जोड़ने की पहल तो शुरू हो चुकी है। इस पहल को बनाए रखने के लिए छत्तीसगढ़ योग आयोग जल्द ही नगर पालिका, नगर पंचायत से चुनी गई लगभग 50 फीसदी महिलाओं को योग सिखाएगा। हालांकि इसकी तिथि अभी फाइनल नहीं हुई है। विभाग की माने तो योजना को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। बस शासन से फाइनल अनुमति लेने के बाद योजना को जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।

स्कूलों में पाठ्यक्रम

नए शिक्षा सत्र से पाठ्यक्रम में सभी स्कूलों में योग को शामिल करने की तैयारी चल रही है। शासन योजना को लेकर गंभीर है। इसी सत्र से शुरू होने की उम्मीद है। इससे विद्यार्थियों को योग से निरोग रखते हुए उन्हे बाकायदा सिलेबस के माध्यम से पढ़ाया जाएगा। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भी भेज दिया गया है। ज्ञात हो छत्तीसगढ़ पहला राज्य है, जहां पर योग आयोग का गठन किया गया है।

एक वार्ड से दो कैंडिडेट

विभाग की माने तो नगरपालिका से एक, नगर पंचायत के दो वार्ड से एक कैंडिडेट का चयन होगा। चयन प्रक्रिया में खासकर महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्हें आयोग के माध्यम से 64 घंटे के योग की ट्रेनिंग में योगासन, योग जागिंग, प्रणायाम, योग निद्रा, सूर्य नमस्कार सिखाया जाएगा। इन्हें वार्ड, ब्लाक, शहर स्तर पर रहवासियों को नि:शुल्क योग की ट्रेनिंग देनी होगी।

खबरें और भी हैं...