पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा चयन परीक्षा 19 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा चयन परीक्षा 19 को

जांजगीर-चांपा | जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा में कक्षा 9वीं के रिक्त सीटों पर भर्ती के लिए 19 मई को सुबह 9.30 बजे से चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र वेबसाइट www.nvsadmissionclass.nic.in से रजिस्ट्रेशन नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर डाउनलोड करें।

डेयरी प्रशिक्षण के लिए निशुल्क प्रशिक्षण आज से

जांजगीर-चांपा | भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर में ग्रामीण बीपीएल परिवार के बेरोजगारों को 10 दिवसीय डेयरी प्रशिक्षण जांजगीर स्थित एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में दिया जाएगा। आवेदन संबंधित संस्था में कर सकेंगे।

ओबीसी मोर्चे की दिल्ली बैठक में शामिल होंगे चंदेल

जांजगीर | छग विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नारायण चंदेल 17 मई को दिल्ली में आयोजित पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय बैठक में शामिल होंगे। वे इस बैठक में शामिल होने के लिए बुधवार को दिल्ली रवाना होंगे।

खबरें और भी हैं...