पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • 15वीं राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल स्पर्धा शिवरीनारायण में 18 से

15वीं राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल स्पर्धा शिवरीनारायण में 18 से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवरीनारायण | 15वीं राज्य स्तरीय जूनियर सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता एवं फेडरेशन कप चयन प्रतियोगिता का तीन दिवसीय आयोजन 18 से 20 मई तक मेला ग्रांउड मैदान शिवरीनारायण में होगा। जिला सॉफ्टबॉल संघ द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में चयनित खिलाडी तिरुपति (तेलंगाना) में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर सॉफ्टबॉल चैम्पियनशीप में छत्तीसगढ़ की टीम से भाग लेंगे। प्रतियोगिता में राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, बीजापुर, धमतरी, महासमुंद, बलौदाबाजार, बेमेतरा, मुंगेली, कबीरधाम, रायगढ़, जशपुर सहित मेजबान जांजगीर-चांपा समेत 13 जिल से 300 महिला और पुरुष खिलाड़ी एवं 30 ऑफिसियल्स भाग लेंगे। प्रतियोगिता आयोजन के लिए समिति का गठन भी किया जा चुका है। खिलाड़ियों के रहने, मैदान भोजन की व्यवस्था रहेगी।

खबरें और भी हैं...