पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • स्वास्थ्य विभाग के वैक्सीन वाहन से टकराकर युवक की मौत

स्वास्थ्य विभाग के वैक्सीन वाहन से टकराकर युवक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जांजगीर | बनारी के एक युवक को स्वास्थ्य विभाग के लिए वैक्सीन लेकर आ रहे वाहन के चालक ने ठोकर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। घटना मंगलवार की दोपहर बनारी के पास की है। टीआई सुश्री शीतल सिदार के अनुसार बनारी का युवक घनश्याम सूर्यवंशी (30 वर्ष) पिता महावीर सूर्यवंशी स्कूटी में कहीं जा रहा था। बिलासपुर की ओर से आ रही स्वास्थ्य विभाग के वैक्सीन वाहन क्रमांक सीजी 02 5754 के ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे घनश्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने वैक्सीन वाहन को जब्त कर लिया है।

खबरें और भी हैं...