पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हकीकत : 25 दिनों से सिटी टर्मिनल में खड़ी हैं सिटी बसें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जांजगीर-चांपा

जिला मुख्यालय जांजगीर और चांपा, अकलतरा के बीच शुरू हुई सिटी बस सेवा पिछले पच्चीस दिनों से बंद है। इस सेवा के बंद होने से जिला मुख्यालय के विभिन्न सरकारी दफ्तरों में काम के लिए आने वाले लोगों को अधिक पैसा खर्च कर यात्रा करनी पड़ रही है, जबकि सरकार द्वारा जिला मुख्यालय से अन्य ब्लॉकों को जोड़ने के लिए भी सिटी बस सेवा प्रारंभ करने का दावा किया गया था।

अर्बन पब्लिक सोसायटी द्वारा 30 माह पहले जिला में सिटी बस सेवा शुरू की गई थी। जिले में दस बसें आई थीं। जिसमें से आठ ही चलीं दो बसे आज तक सड़क पर ऑन रिकॉर्ड नहीं आ सकी। कभी रूट और परमिट को लेकर तत्कालीन प्रभारी डीटीओ ने रोड़ा अटकाया तो कभी डायरेक्टर ने सही रूट नहीं मिलने पर बसें चलाने में असमर्थता जताई। अधिकारियों की खींचातानी के कारण भी सेवा प्रभावित हुई। स्थिति यह है कि अब आठ बसें टर्मिनल में खड़ी हैं और सरकार की यह महत्वपूर्ण सेवा बंद हो चुकी है। इन बसों को फिर से शुरू कराने के लिए सरकारी स्तर पर अधिकारियों ने कोई प्रयास अभी तक नहीं किया, जबकि जांजगीर से चांपा होते हुए नगरदा, सक्ती, बाराद्वार, बम्हनीडीह, बिर्रा, केरा, नवागढ़ तक सिटी बसें चलाने का दावा किया गया था।

सेवा बंद

प्रशासनिक अधिकारी ने किया था दावा: नगरदा, सक्ती, बिर्रा और बम्हनीडीह तक चलाएंगे सिटी बस

शिवरीनारायण- पामगढ़ के बीच चल रही दो बसें, आठ खड़ी हैं टर्मिनल में, जरूरी सुविधा के लिए विपक्ष बैठा है शांत

विपक्ष के पास भी इसके लिए समय नहीं . चुनाव वर्ष में विपक्ष को मुद्दे की तलाश रहती है, जिला मुख्यालय में आम लोगों से जुड़ा बड़ा मुद्दा है सिटी बस की सेवा बंद हो जाना। लेकिन बूथों में कार्यकर्ताओं के लिए जूझ रही कांग्रेस के पास इसके लिए समय नहीं है। विधायक मोतीलाल देवांगन ने जरूर एक चिट्‌ठी कलेक्टर को लिखी और चेतावनी देकर भूल गए है।

इन रूटों में नहीं मिल रही सुविधा

नैला रेलवे स्टेशन से कचहरी चौक, कलेक्टोरेट, जिला अस्पताल होते हुए चांपा, नैला रेलवे स्टेशन से सीधा चांपा और चांपा से सीधे नैला के लिए चलने वाली बस बंद है। अकलतरा रूट की भी बसें टर्मिनल में खड़ी हैं, तो टीसीएल कॉलेज और खोखरा जेल की ओर जाने वालों का सुविधा नहीं मिल रही है। बलौदा रूट की दोनों बसें भी बंद हो गई हैं।

खबरें और भी हैं...