कर्नाटक जीत: भाजपाइयों ने पटाखे फोड़े
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में आये परिणाम पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की । कचहरी चौक में नारेबाजी कर पटाखे फोड़े गए।
भाजपा जिला महामंत्री प्रशांत सिंह ठाकुर ने इसे प्रखर राष्ट्रवाद और नरेंद्र मोदी पर जन-जन के विश्वास की जीत बताया। उन्होंने कहा यह परिणाम 2018 में छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश और राजस्थान में विधानसभा और 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा की पुनः जीत का मार्ग प्रशस्त करेगा। नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व को पूरा देश स्वीकार चुका है , यह कर्नाटक विधानसभा के चुनाव परिणाम ने साबित कर दिया है।इस अवसर पर भाजयुमो अध्यक्ष शिव चमन सिंह ठाकुर, अभिमन्यु राठौर, राहुल सेन , अनुराग तिवारी, रमाकांत राजवाड़े, परमेश्वर राठौर, डॉ राजू कश्यप, राजाराम सिहानी, राकेश राठौर, पंकज अग्रवाल , नरेंद्र राठौर, अनिल शर्मा, योगेश चौरसिया, हेमन्त पैगवार, गौरव राठौर, मनीष यादव, पंकज यादव , गोलू शर्मा , हर्षित तिवारी, आशीष शर्मा, कुलदीप सिंह ,सोनू यादव,मनीष चन्द्रा एवम अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
नारेबाजी करते भाजपा कार्यकर्ता