पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • मान्यता बरगद पर ब्रह्मा, विष्णु, महेश का वास होता है इसलिए करते हैं पूजा

मान्यता-बरगद पर ब्रह्मा, विष्णु, महेश का वास होता है इसलिए करते हैं पूजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जांजगीर-चांपा

पति के स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुखी दांपत्य जीवन और संतान के लिए महिलाओं ने मंगलवार को वट सावित्री का व्रत रखा। मंगलवार को प्रथम ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि रही। सुहागिन महिलाओं ने बरगद पेड़ के नीचे गौरी गणेश, कलश आदि देवताओं की पूजा-अर्चना की। वट सावित्री की कथा सुनी फिर बरगद के पेड़ की 108 बार परिक्रमा की गई।

पूजा करने के पहले अरहर की टहनियां काटकर उसमें बेसन से बर्रे बनाई गई। उसे पूजा के समय पीपल के फल की तरह मानते हुए पूजा के रूप में चढ़ाया। फिर भिगाए चना दाल में शक्कर मिलाकर प्रसाद बांटा। पुराणों के अनुसार बरगद के पेड़ में त्रिदेवों ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है। इसलिए इस पेड़ की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

सौभाग्य सामग्री बांटती शाखा की महिला।

मारवाड़ी महिला शाखा ने नीबू पानी की व्यवस्था की

नैला-जांजगीर मारवाड़ी महिला शाखा ने गौशाला मंदिर परिसर में मंगलवार को व्रत सावित्री पूजा का आयोजन किया। सुहागिन महिलाओं ने अपने सुहाग की मंगलकामना व दीर्घायु को लेकर बर-पीपल की पूजा-अर्चना कर 108 बार परिक्रमा लगाई । सभी व्रती महिलाओं को पूजा के बाद नींबू पानी पिलाया व सुहाग का सामान दिया गया। इस मौके पर अध्यक्ष प्रतिभा जिंदल, उपाध्यक्ष पिंकी भोपालपुरिया, नीता पालीवाल, सुनीता मोदी सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थीं।

चना, शक्कर चढ़ाक मोली धागा के साथ लगाए चक्कर

देवरी-चांपा | नगर पंचायत सारागांव, ग्राम देवरी, अमरूवा, बघौदा, दारंग, पोड़ीकला, कड़ारी, कुम्हारीकला, लछनपुर, हनुमन्ता, दर्रीबंजर, कुम्हारीखुर्द, चोरिया, खमहिया समेत क्षेत्र के सभी गांवों में सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा की। पति के दीर्घायु के लिए उपवास रखकर आसपास स्थित वट वृक्ष के नीचे चना, शक्कर चढ़ाकर, मोली धागा के साथ 108 बार परिक्रमा कर मंगलकामना मांगी।

खबरें और भी हैं...