पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • बहतराई के स्टेडियम में राहुल जिले के बूथ कमेटी के पदाधिकारियों से मिलेंगे

बहतराई के स्टेडियम में राहुल जिले के बूथ कमेटी के पदाधिकारियों से मिलेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जांजगीर-चांपा

छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन 18 मई को सीपत रोड बिलासपुर के बहतराई स्थित स्टेडियम में सुबह 9 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी जांजगीर-चांपा जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों के बूथ कमेटी के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। बैठक के मुख्य अतिथि विधायक चुन्नीलाल साहू थे।

गांधी भवन में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने उक्त जानकारी दी। श्री शर्मा ने राहुल गांधी के दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेसजनों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने व कार्यक्रम को सफल बनाने कांग्रेस पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देने के उद्देश्य से श्री शर्मा ने कहा कि रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस पक्ष के पंचायत व नगरीय निकाय के निर्वाचित व पूर्व निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण अनिवार्य रूप से उपस्थितत रहें। बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस व युवा कांग्रेस के बूथ कमेटी के अध्यक्ष सहित जोन, सेक्टर व बूथ के प्रभारी भी अनिवार्य रूप से उपस्थि रहेंगे।

उपस्थित रहने वाले बूथ कमेटी के सदस्यों को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पास जारी किया जा रहा है। बैठक में सुश्री शशिकांता राठौर, रविशेखर भारद्वाज, मनहरण राठौर, प्रेमचंद जायसी, इंजी. रवि पाण्डेय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजीत साहू, राजेश अग्रवाल, खुलन सोनवानी ने भी विचार व्यक्त किया। संचालन प्रवक्ता रफीक सिद्धिकी ने व आभार प्रदर्शन अजा विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पैगवार ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से आरिफ अंसारी, लोचन साव, राधेलाल थवाईत, ज्योति किशन कश्यप, पुष्पा पाटले, कमलेश, विवेक सिंह सिसोदिया, हरप्रसाद साहू, रामगोपाल रात्रे, सुरेन्द्र भार्गव, जनकराम आजाद, कन्हैया राठौर, आभाष बोस, साधेश्वर गबेल, शत्रुहन दास महंत, प्रवक्ता शिशिर द्विवेदी, ऋषिकेश उपाध्याय सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

कार्यक्रम में जानकारी देते जिलाध्यक्ष व उपस्थित कांग्रेस नेता ।

खबरें और भी हैं...