पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

3 माह में मालखरौदा पुलिस नहीं पकड़ पाई आरोपियों को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जांजगीर- चांपा

जनपद पंचायत मालखरौदा के उपाध्यक्ष टेकलाल गबेल व एक ठेकेदार गौरीशंकर साहू सहित चार लोगों के खिलाफ तीन माह पहले एक युवक के आत्महत्या करने के मामले में दुष्प्रेरणा व कर्ज एकट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस इनमें से किसी को भी नहीं पकड़ पाई है। जबकि आरोपियों की जमानत अर्जी एक बार सक्ती कोर्ट से खारिज हो चुकी है।

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सकर्रा के रोहिताश साहू पिता घनश्याम साहू ने 8 फरवरी को आत्महत्या कर ली थी। पुलिस के अनुसार उसके पिता ने आमनदुला निवासी रामेश्वर गवेल पिता अच्छेराम गवेल तथा सकर्रा निवासी ठेकेदार गौरीशंकर साहू पिता जनकराम साहू, सुरीत राम पिता बुधराम और टेकलाल गवेल से मकान बनाने के लिए वर्ष 2014-15 में कर्ज लिया था। जिसे वह पटा नहीं पा रहा था। कर्जदार पैसा वापस करने के लिए तगादा करते थे, ब्याज भी बहुत लेते थे।

रोहिताश की आत्महत्या के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ पहले तो आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया। बाद में जांच के बाद 4 कर्ज एक्ट की भी धारा जोड़ी। लेकिन तीन माह बाद भी पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोपियों ने जमानत के लिए सक्ती कोर्ट में जमानत के लिए याचिका लगाई थी जो खारिज हो चुकी है।

हाईकोर्ट में याचिका तब भी हो सकती है गिरफ्तारी पर पुलिस बता रही फरार

सक्ती कोर्ट मेें जमानत खारिज होने के बाद आरोपियों ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी लगाई है। टीआई के अनुसार फाइल वहां भेजी गई है। आश्चर्य यह है कि हाईकोर्ट में मामले पर जब तक सुनवाई नहीं हो जाती तब तक आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन पुलिस के रिकॉर्ड में सभी आरोपी फरार हैं।

चार आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने व कर्ज एक्ट के तहत मामला दर्ज है, आरोपियों की एक बार जमानत अर्जी खारिज हो गई है। मामला हाईकोर्ट में लंबित है। आरोपियों की पतासाजी की जा रही है, सभी फरार है। \\\'\\\' जीएस राजपूत, टीआई मालखरौदा

खबरें और भी हैं...