अंतरराष्ट्रीय धूम्रपान दिवस का आयोजन 31 मई को
जांजगीर-चांपा|अंतरराष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस का आयोजन 31 मई को होगा। धूम्रपान के दुष्परिणामों के प्रति समाज में जनचेतना विकसित करने एवं जन सामान्य में धूम्रपान के विरूद्ध सकारात्मक वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस का आयोजन किया जाता है।
राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव चंदन यादव कल आएंगे
जांजगीर | अभा कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिव चंदन यादव 23 मई से जिले के प्रवास पर रहेंगे। जिले के विभिन्न ब्लॉकों में बूथ स्तर की बनाई गई कमेटी की जानकारी लेने 23 मई को राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव चंदन यादव का जिला आगमन हो रहा है। जिले में 23 मई को उत्कल एक्सप्रेस से अकलतरा पहुंचकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक लेंगे।
विधायक देवांगन आज से विस क्षेत्र का करेंगे दौरा
जांजगीर-चांपा | विधायक मोतीलाल देवांगन मंगलवार 22 मई से शुक्रवार 25 मई तक विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर जनसंपर्क करेंगे। मंगलवार 22 मई को सुबह 8 बजे से दोपहर तक नवागढ़ नगर पंचायत की समस्त बूथ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे।
तालाब गहरीकरण से 140 परिवारों को मिल रहा काम
देवरी-चांपा | ग्राम पंचायतों में मनरेगा में गरीब परिवारों को काम मिल रहा है। जपं बम्हनीडीह के अंतर्गत पंचायत दारंग, पोड़ीकला में तालाब गहरीकरण कराया जा रहा है। इसमें जॉब कार्डधारी मनरेगा श्रमिक परिवार को रोज गांव में ही काम मिल रहा है।