पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • सोमवार से बंटने थे स्मार्ट फोन के फार्म, गाड़ी बिगड़ी कालेजों से छात्रों को लौटना पड़ा, आज से बांटे जाएंगे

सोमवार से बंटने थे स्मार्ट फोन के फार्म, गाड़ी बिगड़ी कालेजों से छात्रों को लौटना पड़ा, आज से बांटे जाएंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जांजगीर-चांपा

सोमवार को भी जिले में स्काई योजना में स्मार्टफोन बांटने वाला आवेदन फार्म रायपुर से नहीं पहुंचा। रविवार तक रायपुर से फार्म पहुंचने का दावा करते हुए सोमवार से जिले की सभी पंचायतों, निकायों व कॉलेजों में फार्म बांटने का दावा किया गया था। पर बिलासपुर में गाड़ी खराब होने से 4 लाख 90 हजार फार्म देर रात शहर में पहुंचे। मंगलवार को इसे बांटने के सभी कालेजों और नगरीय एवं पंचायतों में भेजे जाएंगे।

स्मार्टफोन बांटने की प्रक्रिया की शुरुआत 18 मई से होनी थी। 25 मई अंतिम तिथि तय की गई है, जिससे आवेदन करने में चूकने की स्थिति मत बने इसको देखते हुए लोगों में जल्दी से जल्दी फार्म भरने हड़बड़ी भी है पर नियत तिथि से 4 दिन बाद भी जिले में प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई।

सरकार जिले में 3 लाख 15 हजार 694 स्मार्ट फोन बांटेंगे। इसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले बीपीएल परिवार में 2 लाख 92 हजार 311 और जिले के 32 निजी और शासकीय महाविद्यालयों के 23 हजार 388 छात्र-छात्राओं को यह फोन दिया जाएगा। बहरहाल अब मंगलवार से फार्म बंटने शुरू हो जाएंगे।

टीसीएल कॉलेज में फार्म के लिए लाइन में लगे विद्यार्थी पर नहीं मिला फार्म।

देर रात तक पहुंचा फार्म

रायपुर से गाड़ी सुबह ही निकल गई थी लेकिन वाहन में खराबी आ जाने से फार्म समय पर नहीं आ पाया। देर रात तक फार्म पहुंच गया। सुनील साहू, ई-जिला प्रबंधक, चिप्स जांजगीर-चांपा

मंगलवार को आने कहा

सोमवार को हमें फार्म नहीं मिला। चिप्स के अधिकारियों से लगातार संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि देर शाम या रात तक फार्म आ ही जाएगा। विद्यार्थियों को मंगलवार को आने कहा गया है। डॉ. केपी कुर्रे, प्रभारी प्राचार्य टीसीएल कॉलेज जांजगीर

खबरें और भी हैं...