पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • बसपा के प्रभाव वाले क्षेत्र पामगढ़, बम्हनीडीह में होगी सभा

बसपा के प्रभाव वाले क्षेत्र पामगढ़, बम्हनीडीह में होगी सभा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जांजगीर-चांपा

विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने आम सभा के लिए इस बार उन क्षेत्रों का चुनाव किया है जहां बहुजन समाज पार्टी का प्रभाव अधिक है। पिछले चार माह में वे दूसरी बार पामगढ़ विधान सभा पहुंचेंगे,वहीं जैजैपुर विधान सभा से बसपा के विधायक तो हैं, लेकिन वे पिछड़ा वर्ग से हैं। इसलिए यहां पिछड़ा वर्ग के लोगों को साधने की कोशिश होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पिछले छह माह में पांचवीं बार जिले के प्रवास पर रहेंगे। जनवरी में वे गुरुघासीदास पंथी नृत्य प्रतियोगिता में शामिल होने पामगढ़ आए थे। इससे पहले दिसंबर में बोनस तिहार में भी वे पामगढ़ पहुंचे थे। इसके बाद फरवरी में आयोजित जाज्वल्य देव लोक महोत्सव में आए , फिर मार्च महीने में लोक सुराज अभियान में जांजगीर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक- एक विधान सभा क्षेत्र पर नजर रखी। पांचवीं बार वे जिले के दौरे पर विकास यात्रा में आ रहे हैं। इस बार उन्होंने जिले के सभी छह विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को टच करने की कोशिश की है। उनकी पहली सभा 27 मई को जैजैपुर विधान सभा के बम्हनीडीह में होगी। शेष पेज 14



यहां सक्ती विधान सभा और चंद्रपुर विधान सभा के कार्यकर्ताओं को पहुंचने में आसानी होगी।



ओबीसी वोट है की फैक्टर इसलिए भी फोकस

बम्हनीडीह में आम सभा की दूसरी वजह यह भी मानी जा रही है, इस क्षेत्र से अभी बसपा के केशव चंद्रा विधायक हैं। वे पिछड़ा वर्ग आैर बसपा के केडर वोटों के सहारे जीत पाए हैं। इस क्षेत्र से भाजपा के कैलाश साहू पराजित हुए थे। इस बार भी चुनाव में पिछड़ा वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। इस आम सभा के बहाने मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग के लोगों को साधने की कोशिश करेंगे।

पामगढ़ में भी बसपा को साधने की कोशिश

मुख्यमंत्री चार माह में दूसरी बार पामगढ़ आएंगे। इसका भी एक कारण माना जा रहा है कि, यहां बसपा पहले मजबूत थी। जिसे पराजित कर भाजपा के अंबेश जांगड़े विधायक बने हैं। इस बार बसपा में पूर्व विधायक दाऊराम र|ाकर की वापसी भी हो गई है तो बसपा थोड़ा और मजबूत हुई है। अंबेश जांगड़े वहां बसपा पर सेंध लगाने में सफल रहे हैं। फिर भी सीएम इस बार मतों का अंतर बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

विकास यात्रा

दो दिनों में जिले की सभी छह विधान सभा को छूने की सीएम की कोशिश, जैजैपुर में ओबीसी फैक्टर होगा महत्वपूर्ण

कमिश्नर, कलेक्टर ने मौके पर जाकर लिया तैयारियों का जायजा

बम्हनीडीह में सभा स्थल का निरीक्षण करते कमिश्नर, कलेक्टर व डीआईजी, एसपी

आमसभा तथा स्वागत सभाओं की तैयारियों का बिलासपुर संभाग के कमिश्नर टीसी महावर, डीआईजी नेहा चंपावत, कलेक्टर नीरज बनसोड़, एसपी श्रीमती नीतू कमल एवं जिला पंचायत के सीईओ अजीत वसंत ने सोमवार को आमसभा स्थल बम्हनीडीह, जांजगीर और पामगढ़ का जायजा लिया तथा तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने स्वागत सभा स्थल बनारी, तिलई, अकलतरा मोड़ का भी अवलोकन किया।

खबरें और भी हैं...